• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सीएम डैशबोर्ड में आगरा फिर से रैंकिंग में पीछे, 58 वें नंबर पर आया

सीएम डैशबोर्ड में आगरा फिर से रैंकिंग में पीछे, 58 वें नंबर पर आया

मथुरा की 41, फिरोजाबाद की 30 और मैनपुरी 4वें स्थान पर रहा

March 25, 2026
in administration, Agra

आगरा। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में मंडल में आगरा फिर से फिसड्डी रहा है। आगरा की 58 वीं आई है, जबकि मथुरा की 41, फिरोजाबाद की 30 और मैनपुरी 4वें स्थान पर रहा। आगरा की रैंकिंग को देख मंडलायुक्त ने भी चिंता व्यक्त की। जिला अधिकारी को रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में आईजीआरस, सीएम डैशबोर्ड व मण्डलीय विकास कार्यों की बुधवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम आईजीआरएस में प्राप्त प्रकरणों एवं निस्तारण की समीक्षा हुई। मण्डलीय प्रभारी व अपर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि फरवरी माह में मण्डल की 9वीं रैंक आई है। समीक्षा करते हुए अवगत कराया गया कि मण्डल में संतोषजनक फीडबैक और शिकायतकर्ता से संपर्क किए जाने के प्रतिशत में वृद्धि हुई है जबकि जनपदवार समीक्षा में विगत माह की अपेक्षा फरवरी माह में आगरा के अलावा सभी जनपदों में प्रतिशत गिरा है। अधिकारीवार असंतोषजनक फीडबैक की समीक्षा की गयी। अधीक्षण अभिंयता विद्युत, उप श्रमायुक्त, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा, अपर आयुक्त ग्रेड 1 वाणिज्य कर आदि विभागों के सबसे ज्यादा असंतोष फीडबैक प्राप्त हुए। आयुक्त नगेंद्र प्रताप ने निर्देश दिए कि शत प्रतिशत शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क कर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की गयी। विगत माह की अपेक्षा इस माह में आगरा की रैंक 58, मथुरा की 41, फिरोजाबाद की 30 और मैनपुरी 4वें स्थान पर रहा। रैकिंग में सुधार लाने को आयुक्त ने निर्देश दिए। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अन्तर्गत दशमोत्तर छात्रवृत्ति में आगरा और मथुरा की प्रगति खराब रही। ग्राम्य विकास में सीएम आवास योजना में आगरा व फिरोजाबाद तथा डे एनआरएलएम में फिरोजाबाद की प्रगति कम रही। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति में मैनपुरी, नियोजन विभाग के फैमिली आईडी में आगरा व फिरोजाबाद, 15वां वित्त आयोग में मैनपुरी, पर्यटन में आगरा, पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण में आगरा, सीडीएस पोषण अभियान में आगरा व मैनपुरी, ओडीओपी युवा उद्यमी विकास अभियान में मथुरा की प्रगति खराब रही। आयुक्त द्वारा उक्त विभागों को संबंधित योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। आगरा और मथुरा में निर्माणाधीन वृहद गौसंरक्षण केन्द्र एवं फतेहाबाद स्थित कान्हा गौशाला का कार्य अप्रैल माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। गौशाला से लिंक गोचर भूमि को लेकर आयुक्त  द्वारा निर्देश दिए गए कि जो भूमि क्षेत्र चारा बोए जाने को उपयुक्त है, उसी भूमि को ही गोचर लिंक किया जाए। मथुरा और फिरोजाबाद के अवशेष गोवंश आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बकरी एवं भेड़ यूनिटों की स्थापना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पशु क्रय की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। पंचायती राज की समीक्षा में आगरा में अवशेष 7 ग्राम को ओडीएफ प्लस बनाया जाए।  शिक्षा विभाग में मण्डल में अवशेष 7 परिषदीय विद्यालयों को बाउण्ड्रीवाल निर्माण से संतृप्त किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए फर्नीचर पैरामीटर्स में मण्डल में लगभग 1248 विद्यालयों को फर्नीचर से पूर्ण संतृप्त बनाए जाने की कार्यवाही की जाए। स्वास्थ्य विभाग में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा में भुगतान के प्रतिशत में वृद्धि की जाए। आयुष्मान भारत में राज्य कर्मचारी कैशलैस योजना के तहत हेल्थ कार्ड बनाए जाने के कार्य में तेजी लाई जाए। पीएम सूर्य घर योजना मुफ्त बिजली योजना में निर्देश दिए कि मण्डल में संयत्र स्थापित किए जाने के कार्य में प्रगति बढ़ाई जाए। कृषि विभाग के अन्तर्गत किसान पंजीयन में निर्धारित लक्ष्य की पूर्ण प्राप्ति को मण्डल में अभियान चलाकर पंजीकरण में तेजी लाई जाए। ग्राम्य विकास के तहत सीएम आवास ग्रामीण में स्वीकृत आवासों के सापेक्ष चारों जिलों में शत प्रतिशत प्रथम किश्त निर्गत करने के निर्देश दिए। उद्योग विभाग में ओडीओपी वित्त पोषण हेतु सहायता योजना में मथुरा में पूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति के निर्देश दिए गए। महिला कल्याण के अन्तर्गत रानी लक्ष्मीबाई योजना की समीक्षा में आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को सम्बन्धित विभाग से समन्वय कर सभी लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। शादी अनुदान योजना में मथुरा में सबसे कम व्यय होने पर ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराये जाने के प्रयास करने के निर्देश दिये। पिछड़ा वर्ग के अन्तर्गत शादी अनुदान में मथुरा और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना में आगरा और फिरोजाबाद में आवंटन के सापेक्ष व्यय प्रतिशत की प्रगति में सुधार ले जाने की भी उन्होंने निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि खाद्य रसद में निलबिंत राशन दुकानों के अवशेष सभी प्रकरणों का निस्तारण किया जाए।

ई ऑफिस के माध्यम से ही फाइलों का निस्तारण करने के निर्देश

सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ई ऑफिस के माध्यम से ही फाइलों का निस्तारण करने एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए सम्बन्धित विभागों को ऑनलाइन ही फारवर्ड करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन सभी को ई ऑफिस लागिन करना है। बैठक के अंत में अप्रैल माह में चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सम्बन्ध में जारी दी गयी। निर्देश दिए गये कि सभी विभागों के समन्वय से माइक्रोप्लान तैयार कर उस पर कार्य किया जाए और सक्षम व उच्च अधिकारी से ही उसका सत्यापन कराया जाए।
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी आगरा अरविंद मलप्पा बंगारी, जिलाधिकारी मथुरा  सीपी सिंह, जिलाधिकारी मैनपुरी अंजनी कुमार सिंह, जिलाधिकारी फिरोजाबाद  रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी आगरा प्रतिभा सिंह आदि मौजूद रहे।

Previous Post

रहनकलां क्षेत्र में विकसित की जा रही टाउनशिपों का एडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Next Post

मंडलायुक्त चारों जिलों के डीएम से बोले सभी स्कूल बसों की फिटनेस की तेजी से की जाए जांच

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
मंडलायुक्त चारों जिलों के डीएम से बोले सभी स्कूल बसों की फिटनेस की तेजी से की जाए जांच

मंडलायुक्त चारों जिलों के डीएम से बोले सभी स्कूल बसों की फिटनेस की तेजी से की जाए जांच

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आवास विकास में कमरे की छत गिरने से दब गईं मां और बेटियां

आवास विकास में कमरे की छत गिरने से दब गईं मां और बेटियां

January 16, 2025
आगरा के लाल किले में दबी है ठाकुर जी की मूर्ति, वाद दाखिल कर खुदाई की मांग

आगरा के लाल किले में दबी है ठाकुर जी की मूर्ति, वाद दाखिल कर खुदाई की मांग

May 27, 2022
केशव पर भड़के अखिलेश की सीएम योगी ने लगाई क्लास

केशव पर भड़के अखिलेश की सीएम योगी ने लगाई क्लास

May 25, 2022
कल दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर निपटा सकते हैं अपनी गाड़ियों के चालान

कल दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर निपटा सकते हैं अपनी गाड़ियों के चालान

March 13, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.