• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
केशव पर भड़के अखिलेश की सीएम योगी ने लगाई क्लास

केशव पर भड़के अखिलेश की सीएम योगी ने लगाई क्लास

May 25, 2022
in National, News, Politics

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तीखी बहस हो गई। बहस इतनी ज्यादा तल्ख हो गई थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को सदन की मर्यादा का पाठ भी पढ़ाया और उनके बयान को कार्यवाही से बाहर निकालने की मांग भी की। योगी ने उपमुख्यमंत्री के भाषण के बीच अखिलेश यादव की ओर से की जा रही रनिंग कमेंट्री की भी आलोचना की और जमकर लताड़ लगाई।

दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य सदन में भाषण देते हुए अपने सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। इसी बीच अखिलेश भाषण के बीच खड़े हो गए और कहा कि यह (केशव मौर्य) पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर रहे हैं। इनसे पूछिए कि इनके जिला मुख्यालय (प्रयागराज) की सड़क किसने बनाई? फोर लेन किसने बनाई? इस पर जवाब देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने स्पीकर के जरिए कहा कि नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री (अखिलेश यादव) को बता दीजिए कि ये पांच साल सत्ता में नहीं रहे और पांच साल नहीं रहेंगे। अभी कोई आपका भविष्य भी नहीं है लेकिन सड़क एक्सप्रेसवे और मेट्रो किसने बनाई है के सवाल कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि सैफई की जमीन बेचकर आपने ये सब बनवा दिया है।
केशव प्रसाद मौर्य का इतना कहना था कि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश आग-बबूला हो गए। उन्होंने तुरंत खडे़ होकर गुस्से में कहा कि तुम अपने पिताजी से पैसा लाते हो ये बनाने के लिए या जो तुमने राशन बांटा है, उसके लिए…। अखिलेश के इतना कहते ही सदन में हंगामा गूंज उठा। मामला इतना आगे बढ़ गया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। सीएम ने खड़े होकर अखिलेश यादव के उपमुख्यमंत्री के लिए तुम शब्द के इस्तेमाल पर सख्त आपत्ति जताई और इसे कार्यवाही से बाहर करने के लिए कहा।
सीएम योगी ने कहा कि एक घंटे से ज्यादा पूरा सदन माननीय नेता प्रतिपक्ष को सुनता रहा है। बड़ी शालीनता के साथ उन्होंने अपनी बात की है लेकिन जब उपमुख्मंत्री अपनी बात रख रहे हैं तो बीच में रनिंग कमेंट्री का मतलब क्या है? एक सम्मानित नेता के खिलाफ असभ्य शब्द का प्रयोग हो, तू-तू शब्द का प्रयोग हो। मैं नेता प्रतिपक्ष को विनम्रता से कहना चाहूंगा कि हम लोग जो विकास कार्य करा रहे हैं या आपके समय में जो हुए होंगे, वो हमारी ड्यूटी थी।
योगी ने कहा कि सरकार सरकार होती है और हर सरकार को अपनी उपलब्धि कहने का अधिकार है। डेप्युटी सीएम ने अपनी बात ठीक से कही। उनकी बात खत्म करने के बाद आप अपनी बात कह सकते थे। मैंने कल भी देखा था कि संसदीय मंत्री को लेकर जिस तरीके की भाषा का प्रयोग किया गया था, आज वही फिर हो रहा है। योगी की बात के बीच अखिलेश जवाब देने को उठे तो स्पीकर ने उन्हें बाद में जवाब देने को कहा। योगी ने आगे कहा कि सैफई भी इसी प्रदेश का हिस्सा है। हमारी सहमति-असहमति हो सकती है। हम बाद में इस बात का करेक्शन करा सकते हैं लेकिन तू-तू, मैं-मैं नहीं होना चाहिए। योगी के सबक के बाद अखिलेश थोड़े नरम नजर आए। उन्होंने कहा कि असंसदीय शब्द अगर आएं हैं तो उन्हें कार्यवाही से निकाल दिया जाए लेकिन मेरा निवेदन है कि किसी को किसी के बारे में पर्सनल बातें नहीं कहना चाहिए।

Previous Post

सिब्बल पर कांग्रेस बोली- लोग आते जाते रहते हैं

Next Post

शहर भर में चला अतिक्रमण हटाने को अभियान, लाखों रुपए जुर्माना

Related Posts

बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन

May 3, 2026

आगरा। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद...

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

मन की बात’ कार्यक्रम अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है: नवीन जैन

मन की बात’ कार्यक्रम अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है: नवीन जैन

April 26, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का रविवार को कमला नगर स्थित वार्ड 80...

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने धर्मपत्नी संग निहारा ताज

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने धर्मपत्नी संग निहारा ताज

April 26, 2026

आगरा। देश की आर्थिक रणनीति और वैश्विक व्यापार को नई रफ्तार देने के मिशन के तहत केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

भ्रष्टाचार के मामले में जलकल विभाग के महाप्रबंधक को शासन ने किया निलंबित

भ्रष्टाचार के मामले में जलकल विभाग के महाप्रबंधक को शासन ने किया निलंबित

April 23, 2026

आगरा। जलकल विभाग में पाइपलाइन मरम्मत और नई लाइन बिछाने के नाम पर हुए भ्रष्टाचार व अन्य गंभीर मामलों में...

आगरा में भीषण गर्मी के बीच तीन दिन तक हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी

आगरा में भीषण गर्मी के बीच तीन दिन तक हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी

April 23, 2026

आगरा। आगरा में इन दिनों लोग गर्मी से परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 23 से 25 अप्रैल तक...

Next Post
शहर भर में चला अतिक्रमण हटाने को अभियान, लाखों रुपए जुर्माना

शहर भर में चला अतिक्रमण हटाने को अभियान, लाखों रुपए जुर्माना

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजमहल घूमने आए परिवार ने बुजुर्ग को हाथ बांधकर गाड़ी के अंदर किया बंद

ताजमहल घूमने आए परिवार ने बुजुर्ग को हाथ बांधकर गाड़ी के अंदर किया बंद

July 17, 2025
प्रभाकर चौधरी बने एसएसपी आगरा

प्रभाकर चौधरी बने एसएसपी आगरा

June 25, 2022
पीके हो सकते हैं कांग्रेस महासचिव, सोनिया दे सकती हैं रणनीति और गठबंधन का जिम्मा

प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया का ऑफर, कहा- कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप की जरूरत

April 26, 2022
आंधी और बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी, कई इलाकों की हुई बिजली गुल

आंधी और बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी, कई इलाकों की हुई बिजली गुल

April 3, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भेज पर खेत लेने वालों ने की थी हत्या
  • बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: नवीन जैन
  • शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़
  • एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.