• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मण्डलीय विकास कार्यों में आगरा की रैंक पिछड़ने पर मंडलायुक्त हुए नाराज

मण्डलीय विकास कार्यों में आगरा की रैंक पिछड़ने पर मंडलायुक्त हुए नाराज

April 17, 2026
in administration, Agra, Development

आगरा। मण्डलायुक्त ने शुक्रवार को आइजीआरएस एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा की गयी तो मार्च माह में आगरा की रैंक 71 रही जो कि प्रदेश में सबसे नीचे के 5 स्थानों पर है। इस पर मंडलायुक्त द्वारा चिंता व्यक्त की गई। 

बैठक में सर्वप्रथम आइजीआरएस की समीक्षा की गयी। फरवरी माह की अपेक्षा मार्च माह में आगरा की रैंक 56वें, फिरोजाबाद की 32, मथुरा की 24 और मैनपुरी 27वें स्थान पर रहा।  जनपदवार शिकायतकर्ता द्वारा दिए गये संतोषजनक फीडबैक प्रतिशत में चारों जिलों में वृद्धि देखने को मिली जबकि शिकायतकर्ता से सम्पर्क किए जाने के प्रतिशत में मथुरा को छोड़कर अन्य जिलों में गिरावट दर्ज हुई। मण्डलीय अधिकारीवार असंतोषजनक फीडबैक की स्थिति की समीक्षा की गयी। सबसे ज्यादा विद्युत विभाग, श्रम विभाग, सिंचाई विभाग आदि में असंतोषजनक फीडबैक दर्ज किए गये। आयुक्त  ने इन विभागों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि सम्बन्धित सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अन्यथा स्थिति में सुधार न होने पर सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा डिफाल्टर वाले प्रकरणों को भी गंभीरता से लेते हुए निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए।उनके द्वारा मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। मार्च माह में आगरा की रैंक 71 रही जो कि प्रदेश में सबसे नीचे के 5 स्थानों पर है। फिरोजाबाद 47वें, मथुरा 25वें और मैनपुरी 7वें स्थान पर रहा। आगरा की रैंक पिछड़ने पर कारणों की समीक्षा की गयी। जिन विभागों द्वारा खराब प्रदर्शन किया गया उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही को जिलाधिकारी को निर्देश दिए गये। पशुपालन विभाग में आगरा के वृहद गोसंरक्षण केन्द्र (विक्रमपुर व भिड़ावली) में द्वितीय किश्त जारी करने के निर्देश दिए। मथुरा में वृहद गोसंरक्षण केन्द्र मोगर्रा में कार्यदायी संस्था द्वारा तकनीकी समिति से मूल्यांकन नहीं कराया गया। संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग की समीक्षा में निर्देश दिए कि आगरा के शेष सात गांव को ओडीएफ प्लस माडल ग्राम बनाये जाएं। ग्राम्य विकास के तहत सीएम आवास योजना में मण्डल में अवशेष 78 लाभार्थियों को प्रथम किश्त निर्गत करने के निर्देश दिए।

Previous Post

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

Next Post

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बीज व्यापारी से फायरिंग-मारपीट कर लूटे तीन लाख रुपये

बीज व्यापारी से फायरिंग-मारपीट कर लूटे तीन लाख रुपये

September 26, 2022
ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026
शर्मनाक: जिसकी दबंगों ने मार-मार कर पसली तोड़ी उसी के खिलाफ जानलेवा और एसिड अटैक का मुकदमा

शर्मनाक: जिसकी दबंगों ने मार-मार कर पसली तोड़ी उसी के खिलाफ जानलेवा और एसिड अटैक का मुकदमा

July 8, 2023
दो सगे भाईयों से आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने की एक लाख की लूट

दो सगे भाईयों से आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने की एक लाख की लूट

September 3, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.