आगरा। गुरुवार को बेलनगंज में केनरा बैंक की छत और दीवार ढह गई। बताया जा रहा है बराबर में एक बेसमेंट की खुदाई के चलते हादसा हुआ है। गनीमत रही जिस समय हादसा हुआ उस समय बैंक के अंदर स्टाफ नहीं था, वह लंच करने बाहर गया था।
केनरा बैंक के बराबर में पुरानी बिल्डिंग में बेसमेंट खोदा जा रहा है। केनरा बैंक में भी निर्माण का कुछ कार्य चल रहा है। गुरुवार दोपहर को अचानक केनरा बैंक की दीवार ढह गई और छत भी गिर गई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि मलबे में कोई दबा नहीं था। सूचना पर एडीएम फाइनेंस शुभांगी शुक्ला भी पहुंची। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गई जिसे पुलिस ने हटाया।











