• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

पेड़ कटवाने के मामले में भी अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की अन्य को बनाया जा सकता बलि का बकरा

April 30, 2026
in administration, Agra, Police

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह रातों-रात कटवाया गया था। मामले की जांच डीसीपी पूर्वी को सौंप दी गई। थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मियों के बयान हुए। सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट में सभी के अलग-अलग दोष निर्धारित किए गए। थानाध्यक्ष को भी दोषी पाया गया। पूरे विभाग में चर्चा थी कि थानाध्यक्ष पर इस बार जरूर गाज गिरेगी उसे बचाया नहीं जाएगा। लेकिन एक बार फिर सख्त कार्रवाई से बचाने के लिए उनका थाना बदल दिया गया। वह अन्य थानों की तरह इस थाने में भी चंद दिन ही रह पाए। सवाल खड़े हो रहे हैं अगर वह काबिल हैं तो 5 महीने में चार थाने क्यों बदल दिए गए? और अगर काबिल नहीं है तो उन पर कृपा क्यों बरसाई जा रही है? डीसीपी ने भी अपनी रिपोर्ट में उन्हें दोषी माना है। गुरुवार को ही रिपोर्ट दी है फिर भी थाना मिल गया। 

27 मार्च की रात न्यू आगरा थाने में रात में मजदूर बुलाकर पेड़ जड़ से कटवा दिया गया था। पेड़ सालों पुराना था। पेड़ कटवाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। पेड़ काटने के दौरान थानाध्यक्ष योगेश कुमार खुद सादा कपड़ों में थाने के बाहर खड़े हुए थे। इस मामले ने तूल पकड़ा। लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस पर सवाल उठाए। वन विभाग को भी कठघरे में खड़ा किया। मामले की जांच डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल को सौंपी। चर्चा है की जांच के दौरान थाने में बलि का बकरा खोजा गया कि किस पर गाज गिराई जाए। इधर थानाध्यक्ष योगेश नागर ने अधिकारियों को रिपोर्ट दी कि थाना वर्ष 2013 से चौकी डिवीजन परिसर में चल रहा है। गोपनीय पुस्तिका में यह दर्ज है। तत्कालीन चौकी प्रभारी डिवीजन सोनू कुमार को यह पता चला तो उनके होश उड़ गए। वह समझ गए बलि का बकरा उन्हें बनाया जा रहा है, लेकिन किस्मत अच्छी थी जिस दौरान पेड़ काटा जा रहा था उनकी कानून व्यवस्था में ड्यूटी ताजगंज थाने में थी। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने अपनी जांच में कई लोगों को दोषी ठहराया। इसमें थानाध्यक्ष योगेश कुमार को भी शामिल किया। वह थाने के प्रभारी हैं और मौके पर भी खड़े हुए थे इसलिए उनकी तो पूरी जिम्मेदारी बनती भी थी। इस मामले में ऊपर तक रिपोर्ट भेजी जानी है। इधर आनन-फानन में गुरुवार को थानाध्यक्ष न्यू आगरा योगेश कुमार को थानाध्यक्ष रकाबगंज बना दिया गया। थानाध्यक्ष रकाबगंज निशामक त्यागी को  न्यू आगरा भेजा गया है। आदेश की जानकारी होते ही उन पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए पेड़ काटने के जांच के दौरान जिनके बयान दर्ज हुए थे। सभी आपस में चर्चा कर रहे हैं कि थानाध्यक्ष ने तो खुद को बचा लिया। कहीं ऐसा न हो उन्हें बलि का बकरा बना दिया जाए। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। यह पेड़ उन पुलिस कर्मियों को बहुत महंगा पड़ेगा जो दोषी ठहराए जाएंगे। पुलिस कर्मी खुद ही मौके के फोटो वायरल कर रहे हैं। लाल घेरा बना रहे हैं। यह दर्शाने का प्रयास कर रहे हैं कि उस समय थानाध्यक्ष योगेश नागर खुद मौजूद थे। पूरी जिम्मेदारी तो उसकी होनी चाहिए। थानाध्यक्ष ही जब पेड़ कटवाएगा तो कौन रोक पाएगा।

24 नवंबर 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक चार थाने बदल गए
दरोगा योगेश नागर को एक मई 2025 को एसओ डौकी बनाया गया था। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा ने उनकी कार्यशैली की मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कई शिकायतें कीं थीं। 24 नवंबर को उन्हें हटा दिया गया। 24 नवंबर 2025 को एसओ कमला नगर बना दिया गया। यहां वह चंद दिन ही रह पाए। 13 जनवरी 2026 को उन्हें हटा दिया गया। यहां से उन्हें पर्यटन थाने में थानाध्यक्ष बनाकर भेज दिया गया। यहां से भी महज 38 दिन में हटा दिया गया। 23 फरवरी को उन्हें एसओ न्यू आगरा बनाया गया। 30 अप्रैल ( आज) यहां से भी हटा दिया गया। अब उन्हें एसओ रकाबगंज बनाया गया है। अगर वह अधिकारियों की नजर में बहुत काबिल हैं तो एक जगह टिक क्यों नहीं पा रहे हैं। विभाग में पुलिसकर्मी भी एक दूसरे से यही सवाल पूछ रहे हैं। 

Previous Post

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

Next Post

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

September 17, 2026

आगरा। अछनेरा थाने में लगातार चोरियां होने पर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

Next Post
कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को लगाई फटकार, रोड रेज मामले में फैसला रखा सुरक्षित

सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को लगाई फटकार, रोड रेज मामले में फैसला रखा सुरक्षित

March 26, 2022
पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही भगवंत मान सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही भगवंत मान सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

May 29, 2022
लोक अदालत में 6.56 लाख वाद सुलझे, बना रिकॉर्ड

लोक अदालत में 6.56 लाख वाद सुलझे, बना रिकॉर्ड

September 13, 2025
हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार नहीं करने पर दरोगा निलंबित

हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार नहीं करने पर दरोगा निलंबित

October 4, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप
  • सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.