• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई

May 7, 2026
in accident, Agra

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार दोपहर पुराने नाले की दीवार तोड़ते समय पास स्थित डेंटल क्लीनिक की मिट्टी से बनी बाउंड्री अचानक भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना बाग फरजाना इलाके की है।  नगर निगम की ओर से नाला निर्माण और मरम्मत का काम कराया जा रहा था। मजदूर पुराने नाले की दीवार तोड़ रहे थे। इसी दौरान नाले से सटी डेंटल क्लीनिक की मिट्टी की बाउंड्री को नीचे से सहारा नहीं मिल पाया। अचानक पूरी दीवार मजदूरों के ऊपर ढह गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गनीमत यह रही कि जिस समय दीवार गिरी, उस वक्त सड़क से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था। वरना बड़ा जनहानि हादसा हो सकता था। स्थानीय फल विक्रेता बुजुर्ग रामचंद्र ने बताया कि मजदूर काफी देर से नाले की दीवार तोड़ने का काम कर रहे थे। तभी अचानक पास की मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। उनके अनुसार, दो मजदूर सीधे मलबे के नीचे दब गए, जबकि एक अन्य मजदूर के हाथ में चोट आई।

संविदाकर्मी रमेश की मौत, करन गंभीर

हादसे में थाना ताजगंज क्षेत्र के कलाल खेड़िया राकावली गांव निवासी संविदाकर्मी रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ काम कर रहे करन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल करन को तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि करन के दोनों पैरों, सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

Previous Post

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

Next Post

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

Related Posts

पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने

June 22, 2026

आगरा। जैतपुर थाना पुलिस की लापरवाही से एक व्यक्ति की हत्या हो गई। मृतक ने हत्या धमकी देने वालों की...

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

June 21, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित बसई इलाके में एक होटल में ठहरे युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या...

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

June 21, 2026

आगरा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को ताजनगरी पूरी तरह योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख मैदानों, पार्कों और...

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

June 20, 2026

आगरा। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के होटल क्लार्क शीराज़ में हुए आयकर पर सेमिनार में मुख्य अतिथि अभिनेता व...

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

June 20, 2026

आगरा। ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर अपराधी को आगरा कैंट जीआरपी ने महज...

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

June 19, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में ताजमहल के पास शुक्रवार शाम थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची...

Next Post
छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मेट्रो: भूमिगत भाग में 60 प्रतिशत टनल निर्माण पूरा, टीबीएम 1 एसएन मेडिकल कॉलेज से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन की दिशा में हुई लॉन्च

मेट्रो: भूमिगत भाग में 60 प्रतिशत टनल निर्माण पूरा, टीबीएम 1 एसएन मेडिकल कॉलेज से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन की दिशा में हुई लॉन्च

August 1, 2024
पुलिस दबिश के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आठवीं मंजिल से नीचे गिरे अधिवक्ता की मौत

पुलिस दबिश के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आठवीं मंजिल से नीचे गिरे अधिवक्ता की मौत

March 1, 2024
देश के लिए बलिदान देने वाले आगरा के लाल शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि देने उमड़ा पूरा शहर

देश के लिए बलिदान देने वाले आगरा के लाल शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि देने उमड़ा पूरा शहर

November 24, 2023
इलाज में लापरवाही पर हॉस्पिटल के चैयरमेन सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इलाज में लापरवाही पर हॉस्पिटल के चैयरमेन सहित कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

April 6, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पुलिस की लापरवाही से हुई प्रदीप मिश्रा की हत्या, हत्या से पहले दी गई धमकी की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जैतपुर थाना पुलिस ने
  • ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
  • विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
  • राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.