आगरा। रविवार सुबह अछनेरा- बोदला रोड पर सवारी लेकर जा रहा एक ऑटो पलटने के बाद एंबुलेंस से टकरा गया। इसमें पिता पुत्र की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गांव सदरवन के रहने वाले नेम सिंह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ऑटो में सवार होकर जा रहे थे। अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटने के बाद घिसटता हुआ सामने आ रही एंबुलेंस से जा टकराया। टक्कर के बाद ऑटो और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते देख लोगों की भीड़ दौड़ते हुए पहुंची। मौके पर नेमीचंद और उनके बेटे शिवम की मौत हो गई थी। पत्नी कांता और अन्य दो बेटे गोविंदा और निशांत घायल थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।











