• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

बिना हेलमेट ही सवार कर दिया गया, पुली का लॉक भी मजबूत नहीं था

May 25, 2026
in accident, administration, Agra

आगरा। ताजनगरी फेज-2 स्थित चौपाटी में रविवार शाम फिरोजाबाद से आए चूड़ी व्यापारी के बेटे कुनाल  का जिप लाइन से गिरने का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है जिप लाइन में मानकों की अनदेखी की वजह से हादसा हुआ। किशोर को बिना हेलमेट ही सवार कर दिया गया। पुली का लॉक भी मजबूत नहीं था, 10 फीट आगे चलते ही वो टूट गया। जिप लाइन के नीचे किसी तरह का जाल और गद्दा भी नहीं रखा गया था। पुलिस ने संचालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

फिरोजाबाद के उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी नगर निवासी पंकज अग्रवाल चूड़ी व्यापारी हैं। वह रविवार को आगरा घूमने आए थे। उनके साथ पत्नी रिंकी, बड़ा बेटा कुनाल और छोटा बेटा साथ में थे। बच्चे ताजगंज स्थित चौपाटी में घूमने के लिए पहुंचे। कुनाल जिप लाइन में घूमने चला गया। वह 10 मीटर आगे ही चल पाया था कि अचानक उसकी पुली का लॉक टूट गया। वह 45 फीट नीचे आ गिरा।  हादसे में उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद जिम्मेदारों पर जमकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है पर्यटकों को एडवेंचर स्पोर्ट्स का अनुभव कराने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने चौपाटी में एक साल पहले जिप लाइन की शुरुआत की थी। इसका ठेका दिल्ली की फर्म ईओडी एडवेंचर पार्क (विजन एम्यूसमेंट पार्क प्राइवेट लिमिटेड) को दिया गया है। लेकिन यह नहीं देखा कि यह मानकों का पालन कर रही है या नहीं। इसलिए कहीं ना कहीं आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी इस हादसे के लिए जिम्मेदार हैं। जिप लाइन की टिकट भी 400 रुपये है। इसमें जिप लाइन, चिप साइकिल और बुल राइड शामिल रहते हैं। 120 फीट लंबी जिप लाइन की ऊंचाई 45 फीट है। 

Previous Post

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

Next Post

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

Related Posts

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

May 25, 2026

आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।...

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

May 24, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले पर सवार होकर रोमांच का आनंद ले रहे 15...

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

May 24, 2026

आगरा। आगरा क्लब के लॉन में शनिवार रात आयोजित प्रतिष्ठित ‘मे क्वीन बॉल 2026’ सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत...

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

May 24, 2026

आगरा। आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र से नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। औषधि प्रशासन और...

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

May 23, 2026

आगरा। डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाले गैंग का ताजगंज पुलिस...

वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

May 23, 2026

आगरा। वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाना और पोस्ट डालना आठ पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है। इन सभी...

Next Post
अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एस्सार होटल में शार्ट सर्किट से लगी आग, एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया

एस्सार होटल में शार्ट सर्किट से लगी आग, एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया

December 22, 2025
रविवार को ताजनगरी में बारिश से हुई दिन की शुरुआत

रविवार को ताजनगरी में बारिश से हुई दिन की शुरुआत

March 19, 2023

ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, एक युवती की मौत

December 2, 2021
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ठाकुर जी के श्रीविग्रह से लिपट कर रोते हुए बोले- प्रभु 40 वर्ष बाद आपने दर्शन दिए

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ठाकुर जी के श्रीविग्रह से लिपट कर रोते हुए बोले- प्रभु 40 वर्ष बाद आपने दर्शन दिए

April 10, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार
  • चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़
  • आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत
  • आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.