• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सीएम ग्रिड्स फेज-2 के तहत 11.73 किलोमीटर मार्गों का 276.60 करोड़ से होगा कायाकल्प

सीएम ग्रिड्स फेज-2 के तहत 11.73 किलोमीटर मार्गों का 276.60 करोड़ से होगा कायाकल्प

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और मेयर ने किया शिलान्यास

May 30, 2026
in administration, Agra, Development

आगरा। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिहं बघेल ने नगर निगम परिसर में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम-ग्रिड्स) फेज-2 के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान आगरा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली 276.60 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 11.73 किलोमीटर लंबाई के विभिन्न मार्गों के समेकित विकास एवं उन्नयन कार्यों को हरी झंडी दी गई। इन परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत 276.60 करोड़ रुपये है। योजना के तहत केवल सड़क निर्माण ही नहीं बल्कि आधुनिक शहरी सुविधाओं का भी व्यापक विकास किया जाएगा। अपने संबोधन में प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के माध्यम से आगरा की प्रमुख सड़कों को आधुनिक और विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत फुटपाथ, अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइट, बस स्टॉप, पार्किंग सुविधाएं, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग, सड़क सुरक्षा उपाय, साइनेज और आकर्षक लैंडस्केपिंग जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इससे नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिलेंगी और शहर की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद आगरा की यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित होगी। बढ़ते शहरी विस्तार और यातायात दबाव को देखते हुए यह परियोजना शहर के दीर्घकालिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही पर्यावरण अनुकूल एवं सुव्यवस्थित सड़क तंत्र आगरा को आधुनिक शहरों की श्रेणी में और मजबूत स्थान दिलाएगा। शुभारंभ के दौरान मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा भी मौजूद रहीं।

Previous Post

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

Next Post

मुख्य चुनाव आयुक्त कल आ रहे आगरा में, सुरक्षा के कड़े इंतजामात

Related Posts

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाने की पुलिस जुआ लूटने के लिए पहुंची...

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

October 16, 2026

आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो...

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

October 16, 2026

आगरा। शुक्रवार सुबह से अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे के कार्यक्रम...

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

October 16, 2026

आगरा। आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ट्रांसफर होकर आए अमित कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन में...

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

October 16, 2026

आगरा। ऐतिहासिक इमारतों और विविध लोकेशन के लिए फिल्म निर्माताओं की पसंद बनते जा रहे आगरा में एक बार फिर...

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

Next Post
मुख्य चुनाव आयुक्त कल आ रहे आगरा में, सुरक्षा के कड़े इंतजामात

मुख्य चुनाव आयुक्त कल आ रहे आगरा में, सुरक्षा के कड़े इंतजामात

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रिच होम स्टे गैंगरेप कांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ा

रिच होम स्टे गैंगरेप कांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ा

March 8, 2024
पीसीएस अजय मिश्रा बने विश्वविद्यालय के कुलसचिव

पीसीएस अजय मिश्रा बने विश्वविद्यालय के कुलसचिव

May 23, 2025
राज चौहान की हत्या के मामले में एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, दो के पैर में लगी गोली

राज चौहान की हत्या के मामले में एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, दो के पैर में लगी गोली

January 29, 2026
इंस्पेक्टर ने अधिवक्ता और सचिवालय के समीक्षा अधिकारी से की अभद्रता, वीडियो वायरल

इंस्पेक्टर ने अधिवक्ता और सचिवालय के समीक्षा अधिकारी से की अभद्रता, वीडियो वायरल

June 24, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल
  • महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम
  • आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित
  • शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.