• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राज चौहान की हत्या के मामले में एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, दो के पैर में लगी गोली

राज चौहान की हत्या के मामले में एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, दो के पैर में लगी गोली

अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें, पुलिस कमिश्नर खुद कर रहे मॉनिटरिंग

January 29, 2026
in Agra, Crime, Police

आगरा। ट्रान्स यमुना थाना क्षेत्र में टेढ़ी बगिया के गेस्ट हाउस में राज चौहान की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों से तीन अलग-अलग जगह पर देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक रंगबाज मुठभेड़ में ढेर हो गया। वहीं दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दविश दे रही है। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

टेढ़ी बगिया स्थित एसएन स्टे गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात कालिंदी विहार निवासी राज चौहान की रंगबाजों ने सात गोलियां मारकर हत्या की थी। उसकी हत्या में खंदौली के अरबाज खान उर्फ मंसूरी और उसके साथियों का नाम सामने आया था। पुलिस की लापरवाही और मिली भगत से यहां गैंग पनप रहे थे। इस बात को लेकर पुलिस की बहुत बदनामी हो रही थी। पुलिस कमिश्नर के द्वारा सभी को चिन्हित कर कार्रवाई करने के लिए कहा गया। विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह ने भी अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों से बात की थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के नेतृत्व में पुलिस की नौ टीमें हत्याकांड के पर्दाफाश में लगी थीं। बुधवार रात 12.30 बजे एटा के रहने वाले मोहित पंडित से ट्रांस यमुना क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दाहिने पैर में गोली लगने से मोहित घायल हो गया। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। दूसरी मुठभेड़ रात 1.30 बजे डौकी क्षेत्र में नदौता के पास हुई। यहां पुलिस ने बाइक सवार को घेरा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार के दाहिने पैर में गोली लग गई। उससे भी एक तमंचा पुलिस ने बरामद किया है। घायल बाइक सवार गोशाला इटावा के पास रहने वाला आशु तिवारी है। तीसरी मुठभेड़ तड़के चार बजे टेढ़ी बगिया के पास स्थित कांसीराम आवास के पास हुई। यहां पुलिस मुठभेड़ में खंदौली निवासी अरबाज खान उर्फ मंसूरी के सीने और पैर में गोली लग गई। रंगबाज की ओर से की गई फायरिंग में एसआइ रिषि और कांस्टेबल मनोज के भी हाथ में गोली लग गई। तीनों को पुलिस अस्पताल ले गई। जहां मंसूरी को मृत घोषित कर दिया गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अरबाज खान मुठभेड़ में घायल हो गया था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया गया है। दो अन्य पैर में गोली लगने से घायल हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हत्याकांड में शामिल करीब 34 लोगों को चिन्हित किया गया है। उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों को देखने के लिए जिला अस्पताल में पहुंचे डीसीपी सिटी अली अब्बास।
Previous Post

कागारौल में महंगे ब्रांड की बोतलों में नकली शराब भरी जा रही थी, दबोचा गैंग

Next Post

शर्मनाक: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला मनचला जिसकी बजह से नाबालिग ने जान भी दी अछनेरा पुलिस ने छोड़ दिया

Related Posts

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

Next Post
शर्मनाक: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला मनचला जिसकी बजह से नाबालिग ने जान भी दी अछनेरा पुलिस ने छोड़ दिया

शर्मनाक: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला मनचला जिसकी बजह से नाबालिग ने जान भी दी अछनेरा पुलिस ने छोड़ दिया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अभिनेत्री कंगना रनौत की अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा

अभिनेत्री कंगना रनौत की अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा

February 27, 2025
एसएसपी ने किए 16 दरोगाओं के तबादले

एसएसपी ने किए 16 दरोगाओं के तबादले

August 12, 2022
दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

May 24, 2026
अछनेरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी को पकड़ा

अछनेरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी को पकड़ा

April 4, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.