• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं: भूपेंद्र चौधरी

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं: भूपेंद्र चौधरी

June 14, 2026
in Agra, Politics

आगरा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगरा पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जहां मोदी सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया, वहीं समाजवादी पार्टी पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की राजनीति करती है, जबकि समाजवादी पार्टी का पूरा एजेंडा नकारात्मक राजनीति, भ्रम फैलाने और समाज को बांटने पर आधारित है।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में जनता ने लगातार भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताकर यह साबित कर दिया है कि देश की जनता विकास और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9 जून से पूरे देश में “विकसित भारत का अमृतकाल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। 13 और 14 जून को भी व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है। आज सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के विकास का आधार बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों को ध्यान में रखकर बनाई गई योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। डिजिटल तकनीक और पारदर्शी व्यवस्था के कारण भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है तथा फर्जी लाभार्थियों को सिस्टम से बाहर किया गया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि डिजिटलाइजेशन ने शासन व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाया है। आज सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका लगभग समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच और तकनीक आधारित प्रशासनिक सुधारों का परिणाम है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एजेंडा केवल नकारात्मक राजनीति करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा समाज में भ्रम और अस्थिरता पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा शासनकाल की अराजकता, गुंडागर्दी और खराब कानून व्यवस्था को आज भी नहीं भूली है। उन्होंने कहा कि उस दौर में संसाधनों पर एक परिवार का प्रभाव था और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस करता था। जबकि आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और विकास की राजनीति को प्राथमिकता मिली है। जनता सुशासन और सुरक्षा के वातावरण में खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पहले से अधिक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब किसी भी चुनौती का प्रभावी और मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। यही भरोसा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले समय में विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगा।

Previous Post

भाजपा जाति, धर्म और पंथ आधारित राजनीति नहीं करती: राजनाथ सिंह

Next Post

फूड प्रोसेसिंग बनेगा यूपी की ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का इंजन, आगरा से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की नई उड़ान

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
फूड प्रोसेसिंग बनेगा यूपी की ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का इंजन, आगरा से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की नई उड़ान

फूड प्रोसेसिंग बनेगा यूपी की ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का इंजन, आगरा से 'लोकल टू ग्लोबल' की नई उड़ान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

युवा आइकन आदर्श पोरवाल लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयनित

युवा आइकन आदर्श पोरवाल लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयनित

January 19, 2026
कल प्रियंका गांधी का फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रोड शो

कल प्रियंका गांधी का फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रोड शो

May 2, 2024
बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू समाज बड़ी संख्या में सड़क पर उतरा

बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू समाज बड़ी संख्या में सड़क पर उतरा

December 4, 2024
दो पिल्लों को बीयर पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

दो पिल्लों को बीयर पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

October 1, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.