• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू समाज बड़ी संख्या में सड़क पर उतरा

बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू समाज बड़ी संख्या में सड़क पर उतरा

मुस्लिम भी हिंदुओं के साथ विरोध में खड़े नजर आए

December 4, 2024
in administration, Agra, Cultural

आगरा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बुधवार को  हिंदू समाज बड़ी संख्या में सड़क पर उतरा। विशेष बात यह रही कि मुस्लिम संप्रदाय की भी कई महिलाएं समर्थन में आईं।

जीआईसी मैदान में सनातन चेतना मंच के कार्यक्रम में मुस्लिम, बौद्ध, सिख के साथ हिंदू धर्म गुरु उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध किया। इस दौरान मुस्लिम भी हिंदुओं के साथ खड़े नजर आए। भगवा रंग में रंगे आयोजन में मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनकर पहुंची थीं। प्रदर्शन में शामिल मुन्नी बेगम ने कहा बांग्लादेश में महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं, हम उसका विरोध करते हैं। हम वहां की हिंदू महिलाओं के समर्थन में हैं। हिंदू मुस्लिम सब भाई-भाई हैं। हम सबको एक साथ मिलकर रहना चाहिए। रजिया बेगम बोली बांग्लादेश में जो परेशान हैं, पीड़ित हैं, हम उनके समर्थन में हैं। हम चाहते हैं बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ न्याय हो उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए।

जीआईसी मैदान में भारी संख्या में भीड़ लेकर पहुंचे एसडी भदावर पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. हरेंद्र सिंह ने कहा कि सनातन धर्म वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांतों के साथ संपूर्ण मानवता के कल्याण की बात करता है। परंतु जिहादी हमारी सर्वे भवंतु सुखिन के सिद्धांत को हमारी कायरता समझ कर अत्याचार कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि देश धर्म की रक्षा के लिए हिंदू समाज एकजुट होकर प्रयास करें। बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों को गिराया जा रहा है, उसके साथ ही साधु संतों के साथ मारपीट की जा रही है, जिससे वहां रह रहे हिंदू परिवार डरे हुए हैं। वृदांवन के पीठाधीश्वर यदुनन्दन आचार्य ने कहा कि भारत से टुकड़ा कटने के बाद से ही बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं को प्रताडना झेलनी पड रही है। बांग्लादेश की युनूस सरकार अल्पसंख्यक हिन्दुओं की बेटियों को घर से खींचकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। वहां हिन्दू सहमे बैठै हैं। इस मामले में विश्व के सभी संगठनों को एकजुट होकर बांग्लादेशी हिन्दुओं की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा विश्व के सभी हिन्दुओं को अब बैठना नहीं है, सभी को उठना होगा और अपनी सनातनी संस्कृति की विरासत को बचाना होगा।

जीआईसी मैदान में विरोध में जुटी भीड़।

इस अवसर पर सनातन चेतना मंच संयोजक पंकज खंडेलवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष किशोर गुप्ता, सोमनाथ धाम महंत जहाज नाथ योगी, मनःकामेश्वर महंत योगेश पुरी, निर्मल गिरी, ग्रंथी बड़ा गुरूद्वारा सरदार तीरथ सिंह, बौद्धधर्म गुरूभंत अशोक रतन, आर्य समाज के प्रतिनिधि विजय चौहान, डा. देवाशीष भट्टाचार्य, कवयित्री रूचि चतुर्वेदी, मंच के सहसंयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी और अशोक पिप्पल, विभाग प्रचारक आनंद, विभाग कार्यवाह सुनील कुमार, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मेयर हेमलता दिवाकर, नितेश शिवहरे, गौरव राजावत, मनमोहन निरंकारी आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

यमुनानगर के एएस अस्पताल में कर्मचारी का जन्मदिन वाले दिन संदिग्ध हालत में शव मिला

Next Post

पिता के डांटने पर बेटे ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

Related Posts

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

April 28, 2026

आगरा। मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय में छावनी परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी...

Next Post
पिता के डांटने पर बेटे ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

पिता के डांटने पर बेटे ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस कमिश्नर बोले एसिड पीड़िताओं को सरकारी आर्थिक सहायता भी मिलेगी, दोनों ने किया धन्यवाद

पुलिस कमिश्नर बोले एसिड पीड़िताओं को सरकारी आर्थिक सहायता भी मिलेगी, दोनों ने किया धन्यवाद

January 8, 2023
न्यू आगरा में बिल्डर और उसकी पत्नी पर ठगी का मुकदमा

न्यू आगरा में बिल्डर और उसकी पत्नी पर ठगी का मुकदमा

May 24, 2023
विश्वविद्यालय में क्लास चलने के दौरान आईएसएस की छत का प्लास्टर गिरा

विश्वविद्यालय में क्लास चलने के दौरान आईएसएस की छत का प्लास्टर गिरा

August 16, 2022
फर्जी दस्तावेज से रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपी सदर पुलिस ने पकड़े

फर्जी दस्तावेज से रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपी सदर पुलिस ने पकड़े

January 21, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी
  • डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.