• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इंस्पेक्टर ने अधिवक्ता और सचिवालय के समीक्षा अधिकारी से की अभद्रता, वीडियो वायरल

इंस्पेक्टर ने अधिवक्ता और सचिवालय के समीक्षा अधिकारी से की अभद्रता, वीडियो वायरल

अधिवक्ता ने पुलिस कमिश्नर को दिखाई अभद्रता की वीडियो, एससी-एसटी आयोग में भी कर रहे शिकायत

June 24, 2026
in administration, Agra, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के अभद्रता और थर्ड डिग्री के मामले अब रोजाना सामने आ रहे हैं। इस बार इंस्पेक्टर खंदौली पर अधिवक्ता और सचिवालय के समीक्षा अधिकारी से अभद्रता के आरोप लगे हैं। वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस कमिश्नर से इंस्पेक्टर पर कार्रवाई करने के लिए शिकायत हुई है। एससी/एसटी आयोग में भी इंस्पेक्टर की शिकायत की जा रही है। दूसरी ओर इंस्पेक्टर अपनी सफाई में बोल रहे हैं उनके साथ अभद्रता हुई है लेकिन वीडियो में ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है। 

गांव पैंतखेड़ा निवासी अधिवक्ता आदिल कुमार ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर कहा है कि गांव में आंबेडकर भवन बना हुआ है जिसके वह संरक्षक हैं। 21 जून की दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग आंबेडकर भवन में बिना अनुमति के गौतमबुद्ध और संत रविदास की प्रतिमा लगा रहे हैं। यह सूचना मिलने के बाद उन्होंने इंस्पेक्टर खंदौली इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को दी। इसके बाद वह खुद मौके पर पहुंच गए। आदिल कुमार ने बताया उनके साथ उनके बड़े भाई अश्वनी कुमार और छोटा भाई अधिवक्ता आशीष भी थे। अश्वनी कुमार सचिवालय समीक्षा अधिकारी हैं। इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उनके साथ उन्होंने अभद्रता की। उन्हें और उनके भाई अश्वनी को धक्के देते हुए गाड़ी में डाल लिया। उनके पिता के साथ भी अभद्रता की गई। यह भी नहीं देखा कि वह बुजुर्ग हैं। जातिसूचक शब्द भी बोले गए। गाली देते हुए उन्हें थाने ले जाया गया। थाने में जैसे ही इंस्पेक्टर को पता चला कि वह अधिवक्ता हैं और भाई समीक्षा अधिकारी हैं तो उन्हें छोड़ दिया। घटना के दौरान का सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद है। उसमें देखा जा सकता है कि इंस्पेक्टर ने किस तरह का व्यवहार किया। आखिर इंस्पेक्टर खंदौली को इतना गुस्सा क्यों आया? किस वजह से उनके साथ अभद्रता की गई। समाज में उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में बुधवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मिला। पुलिस आयुक्त ने पूरे प्रकरण की जांच एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार को दी है। घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Previous Post

हाईवे पर सुबह चलती बस के पहिए निकले, डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटी

Next Post

इंस्पेक्टर ने थाने में 15 दिन तक रखे दुष्कर्म के दो आरोपी, वीडियो में खुद ही बोल रहे, वीडियो हुआ वायरल

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
इंस्पेक्टर ने थाने में 15 दिन तक रखे दुष्कर्म के दो आरोपी, वीडियो में खुद ही बोल रहे, वीडियो हुआ वायरल

इंस्पेक्टर ने थाने में 15 दिन तक रखे दुष्कर्म के दो आरोपी, वीडियो में खुद ही बोल रहे, वीडियो हुआ वायरल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में एक युवक संदिग्ध होने पर पकड़ा गया, चल रही पूछताछ

मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में एक युवक संदिग्ध होने पर पकड़ा गया, चल रही पूछताछ

November 2, 2024
तेंदुए ने गाय पर बोला हमला, बचाने पहुंचे किसान को किया लहूलुहान

तेंदुए ने गाय पर बोला हमला, बचाने पहुंचे किसान को किया लहूलुहान

September 17, 2023
ट्रक पिता-पुत्र को घसीटते हुए ले गया, दोनों की मौत

ट्रक पिता-पुत्र को घसीटते हुए ले गया, दोनों की मौत

February 17, 2025
अखिलेश यादव बने विपक्ष के नेता, शिवपाल बैठक में न बुलाए जाने से व्यथित

अखिलेश यादव बने विपक्ष के नेता, शिवपाल बैठक में न बुलाए जाने से व्यथित

March 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.