• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इंस्पेक्टर ने थाने में 15 दिन तक रखे दुष्कर्म के दो आरोपी, वीडियो में खुद ही बोल रहे, वीडियो हुआ वायरल

इंस्पेक्टर ने थाने में 15 दिन तक रखे दुष्कर्म के दो आरोपी, वीडियो में खुद ही बोल रहे, वीडियो हुआ वायरल

पश्चिमी जोन के बसई जगनेर थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह भाटी आरोपों के घेरे में

June 24, 2026
in administration, Agra, Police

आगरा। बसई जगनेर थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह भाटी पर आरोप है कि उन्होंने दुराचार के दो आरोपित 15 दिन तक अपने थाने में रखे। हैरानी की बात यह है कि एक वीडियो जो वायरल हो रहा है उसमें  इंस्पेक्टर खुद ही यह बात बोल रहे हैं। वह बोल रहे हैं उन्होंने युवकों को पंद्रह दिन थाने में रखा। कोई नहीं रख सकता। हवालात में भी बंद नहीं किया। खाना भी खाने को दिया। सेटल करने का पूरा मौका दिया। आरोपित तेज निकले। कोर्ट में शिकायत कर दी। हालांकि डीएलए वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बताया जा रहा है मार्च 2026 को बसई जगनेर थाने में दुष्कर्म का एक मुकदमा लिखा गया। इसमें राहुल, रवि और हरेश नाम के युवक को आरोपित किया गया। राहुल को मुख्य आरोपित दर्शाया गया। इस मामले में बसई जगनेर पुलिस ने राहुल और रवि को जेल भेजा था। विवेचना के दौरान हरेश का नाम निकाल दिया गया। इसी मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की गई है। आरोप है कि राहुल और रवि को पंद्रह दिन तक अवैध हिरासत में थाने में रखा गया। पुलिस आरोपियों को जेल नहीं भेज रही थी। पंद्रह दिन से आरोपित थाने में अवैध हिरासत में थे। रवि के परिजनों की ओर से कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने रवि और राहुल को जेल भेजा। दोनों आरोपित हाल ही जमानत पर बाहर आए हैं। मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बिना वीडियो शिकायत की जाती तो कोई इस पर ध्यान नहीं देता। वायरल वीडियो ने मामले को ज्यादा गंभीर बना दिया है। हालांकि वीडियो में पैसों को लेकर कोई बातचीत नहीं है। पंद्रह दिन थाने में आराम से रखने की बातचीत जरूर है। वीडियो में यह भी जिक्र है कि रवि तेज बना नहीं तो उसका भी नाम निकल जाता। शिकायत करने वाले पक्ष का कहना है कि कोर्ट में प्रार्थनापत्र न देते तो दोनों युवकों को जेल ही नहीं भेजा जाता। उनका आरोप है कि थाने में अवैध हिरासत में रखकर लेन-देन की बात चल रही थी। रकम इतनी ज्यादा थी कि वे दे नहीं सकते थे। वहीं इंस्पेक्टर बसई जगनेर धर्मेंद्र सिंह भाटी का कहना है कि वीडियो एआई से बनाया गया है। अधिकारियों के द्वारा मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है। अब देखा जाएगा इस मामले में भी लीपापोती हो जाएगी या कार्रवाई होगी।

Previous Post

इंस्पेक्टर ने अधिवक्ता और सचिवालय के समीक्षा अधिकारी से की अभद्रता, वीडियो वायरल

Next Post

पुलिस किससे कितने रुपए लेती महीनेदारी पार्षद ने की कमिश्नर से शिकायत

Related Posts

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

September 24, 2026

आगरा। सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण...

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

September 24, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित...

Next Post
पुलिस किससे कितने रुपए लेती महीनेदारी पार्षद ने की कमिश्नर से शिकायत

पुलिस किससे कितने रुपए लेती महीनेदारी पार्षद ने की कमिश्नर से शिकायत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

10 लाख नहीं देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

10 लाख नहीं देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

June 22, 2023
मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026
रकाबगंज थाने में अचानक निरीक्षण पर पहुंचे आईजी

रकाबगंज थाने में अचानक निरीक्षण पर पहुंचे आईजी

July 8, 2022
पुलिस आयुक्त के प्रयास के बाद कोमा में चल रहे कॉन्स्टेबल को मिलेंगे 12 हजार

पुलिस आयुक्त के प्रयास के बाद कोमा में चल रहे कॉन्स्टेबल को मिलेंगे 12 हजार

December 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम
  • बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.