• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शराब के नशे में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, बिजली कटवाकर पुलिस ने बचाई जान

शराब के नशे में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, बिजली कटवाकर पुलिस ने बचाई जान

July 4, 2026
in administration, Agra, Cultural

आगरा। डौकी थाना क्षेत्र के चमरपुरा गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत एक युवक गांव के बाहर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। ट्रांसफार्मर पर युवक को चढ़ा देख ग्रामीणों की सांसें थम गईं। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ ने युवक की जान बचा ली।

घटना चमरपुरा गांव की है। बताया गया कि गांव निवासी नरेंद्र पुत्र मौजीराम शराब के नशे में ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने जब उसे ऊंचाई पर खड़े देखा तो घबराकर तत्काल डौकी थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा और वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सबसे पहले बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और तत्काल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई, ताकि करंट लगने का खतरा पूरी तरह खत्म किया जा सके।

बिजली बंद होने के बाद भी युवक तुरंत नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए काफी देर तक उससे बातचीत की और समझाया-बुझाया। आखिरकार युवक पुलिस की बात मान गया और सुरक्षित नीचे उतर आया।

युवक के नीचे उतरते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं कराई जाती या युवक संतुलन खो देता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने युवक की हालत सामान्य होने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Previous Post

गांव में बंद पड़ी गौशाला में युवक का शव मिलने से सनसनी

Next Post

आगरा के अंजना मॉल में खुला आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर, विश्वस्तरीय ब्रांड्स होंगे एक ही छत के नीचे

Related Posts

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

November 22, 2026

आगरा। एत्मादपुर में आकाश आनंद की जनसभा के जरिए बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

November 22, 2026

आगरा। रविवार को कंगना अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। वह ताजमहल की खूबसूरती की कायल हो...

ताजगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

ताजगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

November 22, 2026

आगरा। ताजगंज पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर...

आगरा से कांग्रेस ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, आगरा की रैली से ब्रज क्षेत्र में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

आगरा से कांग्रेस ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, आगरा की रैली से ब्रज क्षेत्र में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

November 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात बिछने लगी है। कांग्रेस ने आगरा से चुनावी अभियान का शंखनाद...

Next Post
आगरा के अंजना मॉल में खुला आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर, विश्वस्तरीय ब्रांड्स होंगे एक ही छत के नीचे

आगरा के अंजना मॉल में खुला आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर, विश्वस्तरीय ब्रांड्स होंगे एक ही छत के नीचे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कोकाकोला कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के घर पर आयकर विभाग का छापा

कोकाकोला कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के घर पर आयकर विभाग का छापा

October 7, 2022
एक ही बस में बैठकर घूम सकेंगे पर्यटक

एक ही बस में बैठकर घूम सकेंगे पर्यटक

August 31, 2023
कारागार मंत्री ने फेसबुक पर की पोस्ट में आवलखेड़ा को बताया एटा में, लोग ले रहे चुटकी

कारागार मंत्री ने फेसबुक पर की पोस्ट में आवलखेड़ा को बताया एटा में, लोग ले रहे चुटकी

September 18, 2022
जिला जज ने जेल मैन्युअल के आधार पर सभी सुविधाए देने के निर्देश दिए

जिला जज ने जेल मैन्युअल के आधार पर सभी सुविधाए देने के निर्देश दिए

June 12, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे
  • बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली
  • 2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार
  • अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.