• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा के आनंदी भैरों-गिजौली के बीच 147 करोड़ के यमुना पुल का शिलान्यास

आगरा के आनंदी भैरों-गिजौली के बीच 147 करोड़ के यमुना पुल का शिलान्यास

July 6, 2026
in administration, Agra, Development

आगरा। आनंदी भैरो से डेरा बंजारा तक यमुना नदी पर प्रस्तावित नव दीर्घसेतु का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति तथा एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।

लगभग 147 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल दो वर्ष में तैयार होगा। पुल के निर्माण से करीब एक दर्जन गांवों के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही आगरा से खंदौली की दूरी घटकर लगभग 13 किलोमीटर रह जाएगी और टेढ़ी बगिया से भगवान टॉकीज तक लगने वाले जाम से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार गांव, गरीब और किसानों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसान सम्मान निधि, जनधन खातों से जुड़ी बीमा योजनाओं सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। प्रदेश में भयमुक्त वातावरण स्थापित हुआ है और अपराधियों तथा माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह चौहान ने कहा कि पुल बनने के बाद आगरा और खंदौली के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी और यमुना के इस पार भी शहरी विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला साबित होगा।

Previous Post

बाईपास की जद में आने वाले गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक

Next Post

पैसे लेकर भी नहीं दिया प्लॉट पर कब्जा, सात लोगों पर मुकदमा

Related Posts

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

Next Post
पैसे लेकर भी नहीं दिया प्लॉट पर कब्जा, सात लोगों पर मुकदमा

पैसे लेकर भी नहीं दिया प्लॉट पर कब्जा, सात लोगों पर मुकदमा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र पर सपा ने बदला प्रत्याशी, रूपाली दीक्षित को दिया टिकट

January 19, 2022
एमएम गेट पुलिस की चांदी चोरों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

एमएम गेट पुलिस की चांदी चोरों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

August 3, 2025
मैंने पुलिस से पंगा लेने की भूल की, कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना, बहुत परेशान करते हैं..

मैंने पुलिस से पंगा लेने की भूल की, कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना, बहुत परेशान करते हैं..

June 25, 2024
एत्मादपुर में पशुओं की चर्बी से बन रहा था देसी घी

एत्मादपुर में पशुओं की चर्बी से बन रहा था देसी घी

March 17, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.