• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026
in Agra, Health

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने भोजन नली (इसोफेगस) के कैंसर से पीड़ित 69 वर्षीय महिला का अत्याधुनिक तकनीक से सफल ऑपरेशन कर नई उम्मीद जगाई है।

मरीज की कीमोथेरेपी पूरी होने के बाद डॉक्टरों ने मिनिमली इनवेसिव तकनीक ‘वीएटीएस (VATS) इसोफेगेक्टॉमी’ के जरिए जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर और संतोषजनक बताई जा रही है। यह जटिल शल्यक्रिया सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की मुख्य शल्य चिकित्सक डॉ. लवीना बलानी के नेतृत्व में की गई। ऑपरेशन टीम में डॉ. अभिषेक अरोरा, डॉ. श्रुति, डॉ. विशाल, डॉ. सचिन और डॉ. मनु शामिल रहे। वहीं, एनेस्थीसिया विभाग की ओर से डॉ. अतिहर्ष, डॉ. प्रभा, डॉ. अमृता, डॉ. हेमंत, डॉ. रवि, डॉ. वम्शी और डॉ. श्रुति ने अपनी अहम भूमिका निभाई। ऑपरेशन थिएटर स्टाफ में शाइना सिस्टर, जसवंत और जयकिशन ने भी पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

क्या है VATS इसोफेगेक्टॉमी तकनीक?

डॉ. लवीना बलानी ने बताया कि वीएटीएस (Video-Assisted Thoracoscopic Surgery) इसोफेगेक्टॉमी भोजन नली के कैंसर के इलाज की एक आधुनिक और उन्नत शल्य तकनीक है। इसमें पारंपरिक सर्जरी की तुलना में बड़े चीरे लगाने की आवश्यकता नहीं होती। इस तकनीक में शरीर पर छोटे-छोटे चीरे लगाकर विशेष कैमरे और आधुनिक उपकरणों की मदद से ऑपरेशन किया जाता है। इससे मरीज को कई फायदे मिलते हैं। इससे विधि से ऑपरेशन के बाद कम दर्द होता है। रक्तस्राव की संभावना कम रहती है। संक्रमण का खतरा घट जाता है। मरीज तेजी से स्वस्थ होता है। अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि भी कम हो सकती है।

Previous Post

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

Next Post

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मंटोला थानाध्यक्ष ने शराबियों को दिलाई शपथ — ना तो शराब पिएंगे, न ही पीने देंगे

मंटोला थानाध्यक्ष ने शराबियों को दिलाई शपथ — ना तो शराब पिएंगे, न ही पीने देंगे

September 7, 2022
70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड

70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड

November 8, 2024
संगठित गैंग का साइबर क्राइम टीम ने किया भंडाफोड़, 50 करोड़ से अधिक की ठगी

संगठित गैंग का साइबर क्राइम टीम ने किया भंडाफोड़, 50 करोड़ से अधिक की ठगी

January 10, 2026
सैकड़ों अवैध पिस्टल बेचने वाले एसटीएफ ने दबोचे

सैकड़ों अवैध पिस्टल बेचने वाले एसटीएफ ने दबोचे

January 24, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.