• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026
in administration, Agra, Crime, Education

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पढ़ाई और कोचिंग से जुड़े बहाने बनाकर छात्रा को होटल बुलाया। जब छात्रा होटल पहुंची तो आरोपी उसे कमरे में ले गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। शोर मचाने पर भीड़ आ गई और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। 

बताया जा रहा है कि एक छात्रा को एक युवक  ने पढ़ाने के नाम पर सिकंदरा के होटल में बुलाया। छात्रा वहां पहुंच गई जैसे ही युवक ने कमरे का दरवाजा बंद किया  उसे स्थिति संदिग्ध लगी। इसके बाद उसने साहस दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने किसी तरह अपने भाई को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। होटल में पहुंचे परिजनों और अन्य लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला ऑनलाइन कोचिंग के बहाने छात्रा को होटल बुलाने से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस होटल में मौजूद कर्मचारियों, छात्रा और आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Previous Post

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

Next Post

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

Related Posts

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

September 14, 2026

आगरा। सैंया के गांव नदीम में रविवार की शाम मेले से लापता हुई 16 वर्ष की किशोरी कृष्णा का शव...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

Next Post
बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जरूरत पड़ी तो घर में घुस कर जवाब दिया जाएगा- राजनाथ सिंह

जरूरत पड़ी तो घर में घुस कर जवाब दिया जाएगा- राजनाथ सिंह

February 1, 2022
प्रोफेसर ने बनवाई फर्जी डिग्री, राज भवन में शिकायत

प्रोफेसर ने बनवाई फर्जी डिग्री, राज भवन में शिकायत

August 9, 2023
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मां के साथ किया ताजमहल का दीदार

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मां के साथ किया ताजमहल का दीदार

March 11, 2024
पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद फरार हुआ पति, बदबू आने पर पड़ोसियों ने की शिकायत

पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद फरार हुआ पति, बदबू आने पर पड़ोसियों ने की शिकायत

April 9, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी
  • बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस
  • सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला
  • हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.