• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
स्वतंत्रता दिवस पर ताजनगरी राष्ट्रगान, देशभक्ति के गीत और भारत माता के जयकारों से गूंज उठी

स्वतंत्रता दिवस पर ताजनगरी राष्ट्रगान, देशभक्ति के गीत और भारत माता के जयकारों से गूंज उठी

हर तरफ तिरंगे की छटा और देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान का भाव दिखाई दिया

August 15, 2026
in administration, Agra, Cultural

आगरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ताजनगरी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। शहर के सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूल-कॉलेजों और सामाजिक संस्थानों तक जगह-जगह तिरंगा शान से लहराया। सुबह होते ही राष्ट्रगान, देशभक्ति के गीत और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। हर तरफ तिरंगे की छटा और देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान का भाव दिखाई दिया।

कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। दीवानी में जिला जज संजय कुमार मलिक ने ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम मनीष बंसल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनका सम्मान भी किया गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर को आकर्षक ढंग से तिरंगे रंग में सजाया गया था। परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा। पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, विकास भवन में सीडीओ प्रतिभा सिंह, आगरा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष ए अरुणमौली, नगर निगम में नगर आयुक्त संतोष कुमार, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में सुबह ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम शुरू हुए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कई स्कूलों में विद्यार्थियों ने तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। छोटे बच्चों से लेकर कॉलेज विद्यार्थियों तक हर वर्ग में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। स्कूल परिसरों में तिरंगे रंग की सजावट की गई और विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया।

Previous Post

चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ में ढेर करने वाले तत्कालीन एसएसपी सहित पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

Next Post

आढ़त में हुई लाखों रुपये की चोरी का सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा

Related Posts

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

September 29, 2026

आगरा।  कमला नगर थाना क्षेत्र की रेणुका बाग कॉलोनी में मंगलवार को एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लगने से...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

September 29, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर सोमवार को हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय...

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

September 29, 2026

आगरा। निबोहरा क्षेत्र के एक गांव में आज सुबह बच्चों के साथ दौड़ लगाने निकले 15 वर्षीय किशोर की अचानक...

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

September 28, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले नगर क्षेत्र सहित सभी विकासखंडों से भारी संख्या में एकत्रित होकर...

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

September 28, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर को भव्य स्वरूप देने की दिशा में...

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

September 28, 2026

आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देश भर में प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को उनके...

Next Post
आढ़त में हुई लाखों रुपये की चोरी का सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा

आढ़त में हुई लाखों रुपये की चोरी का सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दवा माफिया संजीव कुमार गुप्ता का मकान कुर्क

दवा माफिया संजीव कुमार गुप्ता का मकान कुर्क

June 20, 2022
सलोनी ग्रुप के ठिकानों पर जीएसटी का छापा

सलोनी ग्रुप के ठिकानों पर जीएसटी का छापा

December 14, 2023
भ्रष्टाचार में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, नौ पुलिस कर्मियों पर बैठी जांच, एत्मादपुर भ्रष्टाचार में टॉप पर

भ्रष्टाचार में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, नौ पुलिस कर्मियों पर बैठी जांच, एत्मादपुर भ्रष्टाचार में टॉप पर

November 6, 2025
पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन के पास होने वाले जलभराव को रोकने के लिये किये जाएं उचित प्रबंध

पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन के पास होने वाले जलभराव को रोकने के लिये किये जाएं उचित प्रबंध

August 23, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल
  • साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत
  • शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.