• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भ्रष्टाचार में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, नौ पुलिस कर्मियों पर बैठी जांच, एत्मादपुर भ्रष्टाचार में टॉप पर

भ्रष्टाचार में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, नौ पुलिस कर्मियों पर बैठी जांच, एत्मादपुर भ्रष्टाचार में टॉप पर

एत्मादपुर थाने के पांच पुलिस कर्मियों की पैसे मांगने की भी शिकायत

November 6, 2025
in administration, Agra, Corruption, Crime, Police

आगरा। पुलिस कमिश्नर के द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, उस पर तीन पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए जाने के बाद उन्हें निलंबित किया गया है। इसके साथ ही नौ पुलिसकर्मियों पर जांच बैठाई गई है। जिले में भ्रष्टाचार के मामले में एत्मादपुर थाना टॉप पर बना हुआ है। यहां पर सिपाही से लेकर दरोगा तक पर पैसे मांगने के आरोप लग रहे हैं।

बीते दिनों पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था। इस पर लगातार शिकायतें आ रही हैं। पूर्व में एक इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं। गुरुवार को एसीपी कोतवाली कार्यालय में तैनात कौशल, एसीपी कोतवाली में ही तैनात विश्वनाथ को निलंबित किया गया है। दोनों के द्वारा नोटिस की जांच के नाम पर पैसे की मांग की जा रही थी। इसके साथ ही लोहामंडी थाने में तैनात कांस्टेबल प्रतीक कुमार के द्वारा गैंगस्टर एक्ट के नाम पर पैसे की मांग की जा रही थी।आरोप सही पाए जाए जाने पर उन्हें भी निलंबित किया गया है।  नौ पुलिसकर्मियों की भी शिकायतें हुई हैं जिनकी जांच के आदेश दिए गए हैं। इनमें किरावली थाने में नियुक्त उप निरीक्षक धर्मवीर पर आरोप है कि वह रुपए की किसी से मांग कर रहे थे। एत्मादपुर थाने में नियुक्त सब इंस्पेक्टर अंकित चौहान के द्वारा विवेचना में रूपयों की मांग की जा रही थी। एत्मादपुर थाने में महिला उप निरीक्षक दीपिका के द्वारा भी  विवेचना में रुपए मांगने की शिकायत है।  छलेसर चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर कपिल कुमार, कांस्टेबल गुरु चंदेल और देवेश कुमार के द्वारा भी जुआरियों को छोड़ने के संबंध में रुपये मांगे गए। यह शिकायत हुई है। एसीपी अछनेरा, एत्मादपुर कोर्ट में नियुक्त कांस्टेबल सचिन चौधरी और अरविंद कुमार द्वारा जमानत देने में रूपयों की मांग की जा रही है, यह शिकायत हुई है। सिकंदरा थाने में नियुक्त कांस्टेबल अभिषेक के द्वारा पासपोर्ट सत्यापन के एवज में पैसे मांगे जाने की शिकायत है। इन सभी पुलिसकर्मियों की जांच बैठा दी गई है।  

Previous Post

सर्विलांस और एसओजी ने गुम हुए 210 मोबाइल फोन बरामद किए, कीमत 42 लाख रुपये

Next Post

एत्मादपुर में जंगली जानवर के हमले से गांव में अफरा-तफरी मची

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
एत्मादपुर में जंगली जानवर के हमले से गांव में अफरा-तफरी मची

एत्मादपुर में जंगली जानवर के हमले से गांव में अफरा-तफरी मची

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में कड़ी निगरानी के बीच 27 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

आगरा में कड़ी निगरानी के बीच 27 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

August 22, 2024
2017 से पहले उत्तर प्रदेश में पकड़ होती थीं: बृजेश पाठक

2017 से पहले उत्तर प्रदेश में पकड़ होती थीं: बृजेश पाठक

November 19, 2025
239 लोगों के साथ ठगी करने वाले पांच साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

239 लोगों के साथ ठगी करने वाले पांच साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

December 2, 2024
अखिलेश यादव बने विपक्ष के नेता, शिवपाल बैठक में न बुलाए जाने से व्यथित

अखिलेश यादव बने विपक्ष के नेता, शिवपाल बैठक में न बुलाए जाने से व्यथित

March 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.