• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

August 21, 2026
in accident, administration, Agra, disaster, Health

आगरा। एसएन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी के प्रथम तल पर स्थित बाल रोग वार्ड में शुक्रवार दोपहर में प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर का कुछ हिस्सा 10 वर्ष के बालक पर गिरा उसे हल्की चोट लगी है।

घटना के बाद अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों और तीमारदारों ने तत्काल बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कवायद शुरू की। सुरक्षा को देखते हुए वार्ड में भर्ती सभी बच्चों को तत्काल दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। छत का प्लास्टर गिरने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। अस्पताल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षतिग्रस्त हिस्से को खाली कराने के बाद उसकी मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। संबंधित कर्मचारियों को क्षतिग्रस्त छत और आसपास के हिस्से की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि वार्ड के एक कोने का प्लास्टर गिर गया था। इससे किसी भी मरीज को हानि नहीं हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और क्षतिग्रस्त छत को सही कराने का काम प्रारंभ करा दिया गया है। हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर भवन के जर्जर हिस्सों की समय-समय पर जांच और मरम्मत बेहद जरूरी है। फिलहाल बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किए जाने के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Previous Post

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

Next Post

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खुशी दुबे के डांस वीडियो की जांच शुरू, डीआईजी जेल का रुख सख्त

खुशी दुबे के डांस वीडियो की जांच शुरू, डीआईजी जेल का रुख सख्त

April 21, 2022
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कमिश्नर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, एसीपी अरीब अहमद सहित कई पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कमिश्नर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, एसीपी अरीब अहमद सहित कई पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

August 14, 2024
नवीन जैन ने की  पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग

नवीन जैन ने की पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग

April 16, 2025
क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा द्वारा जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा द्वारा जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

January 11, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.