• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

September 1, 2026
in Agra, Crime

आगरा। आगरा के केंद्रीय कारागार में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब हाई सिक्योरिटी सेल में बंद एक कैदी ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बंदी को सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

फिरोजाबाद निवासी 28 वर्षीय बंदी बिलाल पिछले करीब आठ वर्षों से एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध है। बताया गया है कि बिलाल को नशे की लत है और वह जेल के भीतर भी अपने व्यवहार को लेकर विवादों में रहा है। जेल प्रशासन के अनुसार, बैरक में हंगामा करने और साथी बंदियों के साथ मारपीट की घटनाओं के बाद बिलाल को सामान्य बैरक से हटाकर हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया था। यहां उस पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। बताया गया है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिलाल ने हाई सिक्योरिटी सेल में मौजूद दरी के धागे से गले में फंदा कसने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल उसे बचाकर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। बंदी की स्थिति को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार कराया गया। पूरे मामले को लेकर जेल प्रशासन का अलग दावा सामने आया है। प्रशासन का कहना है कि बंदी बिलाल ने हाई सिक्योरिटी सेल से बाहर निकलने के उद्देश्य से आत्महत्या के प्रयास का नाटक किया। अधिकारियों के अनुसार, घटना के पीछे वास्तविक मंशा सेल से बाहर आने की हो सकती है। जेल प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है। घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही बंदी के खिलाफ जेल नियमों के तहत कार्रवाई की बात कही गई है। केंद्रीय कारागार के हाई सिक्योरिटी सेल में हुई इस घटना ने एक बार फिर बंदियों की निगरानी और जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

Previous Post

एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में इंस्पेक्टर के डंडे ने कराया बवाल

Related Posts

एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में इंस्पेक्टर के डंडे ने कराया बवाल

एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में इंस्पेक्टर के डंडे ने कराया बवाल

September 1, 2026

आगरा। यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में मंगलवार को सवर्ण समाज और करणी सेना के प्रदर्शन ने उस समय उग्र रूप...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

August 31, 2026

आगरा। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट और एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ....

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

एत्मादपुर पुलिस के तमंचा पकड़ने की स्टाइल ने उड़वा दी खिल्ली

August 31, 2026

आगरा। अवैध हथियार बरामद करने के बाद पुलिस को अपने गुडवर्क की वाहवाही मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सोशल मीडिया...

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

August 30, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर टोरेंट पावर  के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल...

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

August 30, 2026

आगरा। सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत हो गई।...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हिंदू महासभा ने वेलेंटाइन डे के विरोध में प्रदर्शन किया, टेडीबीयर को जलाया

हिंदू महासभा ने वेलेंटाइन डे के विरोध में प्रदर्शन किया, टेडीबीयर को जलाया

February 14, 2024
नगर निगम के जेई का FIR मामले में यू टर्न, बोले जिन्हें असलाह समझ रहा था वह मोबाइल थे

नगर निगम के जेई का FIR मामले में यू टर्न, बोले जिन्हें असलाह समझ रहा था वह मोबाइल थे

March 26, 2026
न्यू आगरा में गणेश विसर्जन के दौरान पांच युवक डूबे

न्यू आगरा में गणेश विसर्जन के दौरान पांच युवक डूबे

September 28, 2023

बसपा दो प्रत्याशियों में और कर सकती बदलाव!

January 19, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • केंद्रीय कारागार में कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया
  • एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में इंस्पेक्टर के डंडे ने कराया बवाल
  • सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल
  • स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.