• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

सम्मान में मिले चांदी के मुकुट को समाज को सौंपते हुए कहा खटीक समाज की किसी गरीब की बेटी की पायल के लिए करें दान

September 13, 2026
in Agra, Cultural, Politics

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान में आयोजित खटीक गर्जना सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए।  यहां पर उन्होंने समाज के इतिहास के बारे में बताया। 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि खटीक समाज का इतिहास त्याग, पराक्रम, सेवा और राष्ट्रभक्ति से भरा हुआ है, लेकिन इतिहास में समाज के योगदान को वह स्थान नहीं मिला, जिसका वह हकदार है। आवश्यकता है कि खटीक समाज के गौरवशाली इतिहास का पुनर्लेखन हो और उसके योगदान को सही रूप में सामने लाया जाए। उन्होंने कहा कि 165 वीं जयंती पर मैं कहना चाहता हूं कि संत दुर्बल नाथ जी केवल खटीक समाज के संत नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समाज के संत थे। उनके विचार और संदेश सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। खटीक समाज ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्राचीन काल से लेकर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम और आजादी की लड़ाई तक समाज के लोगों ने साहस और वीरता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि जब भी देश और सनातन संस्कृति पर संकट आया, खटीक समाज के लोग सबसे आगे खड़े रहे। रक्षा मंत्री ने कहा कि खटीक समाज की पहचान केवल किसी एक पेशे से नहीं, बल्कि वीरता, सेवा, समर्पण और परिश्रम से है। विभाजन के दौरान पाकिस्तान से आए शरणार्थियों की सहायता में भी समाज के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वैदिक समाज में यज्ञ अनुष्ठान, कठोपनिषद, सिकंदर को वापस भेजने वाली कठ जाति, सालार मसूद से टक्कर लेने मुग़लों, औरंगजेब के समय संघर्ष कर अपना धर्म न छोड़ने वाले खटीक हैं, अंग्रेजों से स्वतंत्रता संघर्ष हो या राम मंदिर आंदोलन सभी जगह खटीक समाज के लोग अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं।उन्होंने संत कन्नप्पा नयनार और अन्य उदाहरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि खटीक समाज की परंपरा देश के विभिन्न हिस्सों में भक्ति और समर्पण से जुड़ी रही है। उन्होंने कहा कि अब समाज को अपनी मेहनत की परंपरा के साथ शिक्षा और सशक्तिकरण को जोड़ना होगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने, महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने तथा युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के मंत्र “शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित हो” को अपनाने का आह्वान किया।रक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब और पिछड़े वर्गों के बच्चों की शिक्षा, छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार के अवसरों के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई न रुके और अवसरों की कमी से कोई युवा पीछे न छूटे। उत्तर प्रदेश के विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। औद्योगिक कॉरिडोर, मेट्रो और आधुनिक बुनियादी ढांचे का विस्तार हो रहा है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ जैसी योजनाओं से स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया में पहचान मिल रही है। उन्होंने समाज में जाति और धर्म के नाम पर विभाजन की राजनीति से बचने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी के भड़कावे में आकर समाज को नहीं बंटने देना है। समाज में प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत करनी होगी। उन्होंने कहा, “टूटने से बिखरेंगे और जुड़ने से निखरेंगे।” रक्षा मंत्री ने घोषणा की कि उनके सम्मान में जो चांदी का मुकुट पहनाया गया है उसे समाज को सौंपता हूं, खटीक समाज की किसी गरीब की बेटी के विवाह में उसकी पायल के लिए दे दिया जाए। कार्यक्रम में उन्होंने कारगिल शहीद के वीर नारी को भी सम्मानित किया।

Previous Post

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

Next Post

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

Related Posts

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

October 31, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बहुत शर्मसार होने की बात है कि चौकी के पीछे ही शराबियों की महफिल...

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

October 31, 2026

आगरा। शनिवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी भी...

PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

October 30, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दौरान शुक्रवार को जाम की स्थिति रही। ...

जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई

जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई

October 30, 2026

आगरा। विगत एक वर्ष में जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन्हें नोटिस देकर चालान...

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

October 29, 2026

आगरा। गुरुवार को करवाचौथ का सामान लेकर पति और बच्चों के साथ लौट रहे परिवार को आगरा दिल्ली हाईवे पर...

PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

October 29, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे चरण के कारण जिले के कक्षा...

Next Post
हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजगंज में युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए किया पथराव

ताजगंज में युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए किया पथराव

November 23, 2024
गैंगस्टर के मुकदमे में गैंग लीडर को एत्माउद्दौला पुलिस ने दबोचा

गैंगस्टर के मुकदमे में गैंग लीडर को एत्माउद्दौला पुलिस ने दबोचा

June 2, 2025
छात्रा के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेल कर दो लाख रुपए वसूलने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

छात्रा के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेल कर दो लाख रुपए वसूलने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

July 3, 2025
मंडलायुक्त और एडीजी ने जाना घायलों का हाल, डूबे हुए लोगों को खोजने को रेस्क्यू जारी

मंडलायुक्त और एडीजी ने जाना घायलों का हाल, डूबे हुए लोगों को खोजने को रेस्क्यू जारी

April 11, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल
  • पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव
  • PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई
  • जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.