• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026
in administration, Agra

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर जलसंकट से परेशान लोगों ने एमजी रोड पर जाम लगा दिया। इसी दौरान पवन धाकड़ नाम का युवक मेट्रो के निर्माणाधीन एलिवेटेड ट्रैक पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। करीब आधे घंटे तक वह ट्रैक पर बैठा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को समझाकर नीचे उतारा।  घटना के चलते एमजी रोड पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धाकरान चौराहे और आसपास के कई इलाकों में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। लोगों का आरोप है कि मेट्रो निर्माण के चलते करीब एक माह से एक पाइपलाइन बंद है, जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल संकट को लेकर लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही थी, जो शनिवार को सड़क पर प्रदर्शन के रूप में सामने आई। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, क्षेत्र के बड़ा गालिबपुरा, छोटा गालिबपुरा, तोपखाना, हवेली करीब खां, डेरा सरस और हल्का मदन समेत कई इलाकों के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों को दूर-दराज के स्थानों से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। इसी बीच पवन धाकड़ मेट्रो के निर्माणाधीन एलिवेटेड ट्रैक पर जा चढ़ा। उसके ट्रैक पर पहुंचने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नीचे मौजूद लोग उसे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। पुलिस टीम ने भी उससे बातचीत की और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।प्रदर्शन के कारण एमजी रोड पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सड़क पर प्रदर्शनकारी मौजूद रहे, जबकि ट्रैक पर युवक के चढ़ने से पुलिस और प्रशासन की चुनौती और बढ़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और लोगों को समझाकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया।

Previous Post

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

Next Post

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

Next Post
जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सात करोड़ से ज्यादा की आईटीसी चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

सात करोड़ से ज्यादा की आईटीसी चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

February 28, 2026
एत्माउद्दौला में ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली गुल होने से लोग रहे परेशान

एत्माउद्दौला में ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली गुल होने से लोग रहे परेशान

June 7, 2024
सिकंदरा में चलती हुई कार बनी आग का गोला

सिकंदरा में चलती हुई कार बनी आग का गोला

December 17, 2022
पत्नियों को पीटना और यातनाएं देना ठीक यदि वो ये काम न करें

पत्नियों को पीटना और यातनाएं देना ठीक यदि वो ये काम न करें

May 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.