• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026
in administration, Agra, Cultural

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की टीम ने भी  विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। 

इस बार जनकपुरी का आयोजन सिकंदरा के भावना स्टेट क्षेत्र में किया जा रहा है। जनकपुरी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की व्यापक जांच की जा रही है। विद्युत तारों, ट्रांसफार्मर, खंभों, केबल, बॉक्स सहित अन्य विद्युत उपकरणों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत संबंधी समस्या उत्पन्न न हो। जनकपुरी महोत्सव समिति के अनुसार इस बार जनकपुरी में एलईडी लाइटों के माध्यम से आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी। लगभग 350 किलोवाट के विद्युत भार के साथ पूरी जनकपुरी को रोशनी से सजाया जाएगा। ऐसे में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता और सुरक्षा को लेकर टॉरेंट पावर की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। टॉरेंट पावर की टीम के अनुसार जनकपुरी क्षेत्र को दो तरफ से विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे किसी एक दिशा से आपूर्ति में व्यवधान आने की स्थिति में भी वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध रहे। इसके साथ ही विद्युत सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनकपुरी में विद्युत सजावट का कार्य करने वाली टीम एवं ठेकेदारों के साथ भी टॉरेंट पावर के अधिकारी लगातार समन्वय बनाए हुए हैं, ताकि विद्युत सजावट के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हो और किसी प्रकार की असुविधा न हो। टॉरेंट पावर की टीम ने स्पष्ट किया है कि आयोजन के दौरान सुरक्षित एवं सुनिश्चित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी। इसी क्रम में राम बारात के निर्धारित मार्ग का भी निरीक्षण किया गया है। मार्ग पर विद्युत तारों, खंभों एवं अन्य विद्युत व्यवस्थाओं की जांच कर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि राम बारात के दौरान भी विद्युत आपूर्ति सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहे।

Previous Post

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

Next Post

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

Related Posts

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

Next Post
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ट्रक के बोनट में निकला अजगर घबराया चालक

ट्रक के बोनट में निकला अजगर घबराया चालक

August 13, 2022
आत्महत्या करने जा रही  किशोरी की न्यू आगरा थानाध्यक्ष ने बचाई जान

आत्महत्या करने जा रही किशोरी की न्यू आगरा थानाध्यक्ष ने बचाई जान

November 4, 2023
किताबें नहीं बांटने पर बीईओ सैंया हुआ निलंबित

किताबें नहीं बांटने पर बीईओ सैंया हुआ निलंबित

July 16, 2025
विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को सौंपी जांच

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को सौंपी जांच

June 11, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.