आगरा। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण बुधवार को राजा मंडी में आज एक बड़ा हादसा हो गया। बाजार में पिछले एक महीने से टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल गिर गई। इस पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
बुधवार दोपहर एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से राजामंडी बाजार से गुजर रहा था। सड़क पर संकरे रास्ते और अचानक सामने आए टूटे मैनहोल व पुलिया के गड्ढे को चालक संभाल नहीं सका और बाइक सीधे उसमें जा गिरी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला को काफी गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वह लगातार एक महीने से नगर निगम में इसकी शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो।











