• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026
in administration, Agra, Politics

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत गुरुवार को आगरा में सियासी पारा चढ़ गया। कलेक्ट्रेट घेराव के ऐलान के बाद पुलिस-प्रशासन ने सुबह से ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसके बावजूद सपा कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शनकारियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए डीसीपी सिटी सैयद अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे नारे लगाए और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।  सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर नजरबंद कर रहा है। सुमन ने कहा कि “यह चुनाव आयोग नहीं है, मोदी आयोग है। हमारे घर पर भी आकर पुलिसवाले बैठ गए हैं। यह मामला बहुत गंभीर है। लोकतंत्र के साथ मजाक है।” सपा नेताओं का आरोप है कि कई कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही रोक दिया गया, जबकि रास्ते में मिलने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पार्टी से जुड़े लोगों के मुताबिक, कुछ नेताओं के घरों के बाहर रात से ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। इसके बावजूद कई कार्यकर्ता पुलिस की निगरानी को चकमा देकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। सपा कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज बताते हुए प्रदर्शन किया।

सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने भी ‘काला दिवस’ मनाया। एआईसीसी के निर्देश पर आयोजित विरोध कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाया। अमित सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए और संवैधानिक शक्तियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।

Previous Post

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

Related Posts

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

October 7, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा योजना में विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा लेकर एडीए के उपाध्यक्ष विजय कुमार नाराज हुए। निरीक्षण...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

युवती को गोली मारने के बाद युवक ने सुसाइड किया

युवती को गोली मारने के बाद युवक ने सुसाइड किया

October 7, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को शादीशुदा प्रेमी ने फौजी की बेटी की गोली मारने के बाद खुद भी...

जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी

जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी

October 6, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव अपने पूरे चरम पर है। चारों ओर भव्य सजावट, आकर्षक रोशनी और श्रीराम-सीता विवाह समारोह की मनमोहक...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

धरने पर बैठी वृद्धा की मौत, ग्रामीण आक्रोशित

January 2, 2022
इंदिरा गांधी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में आख्या नहीं भेजने पर इंस्पेक्टर न्यू आगरा को कोर्ट ने किया नोटिस जारी

इंदिरा गांधी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में आख्या नहीं भेजने पर इंस्पेक्टर न्यू आगरा को कोर्ट ने किया नोटिस जारी

May 30, 2025
पेट में दर्द होने पर भी एसओ व मुंशी के छुट्टी नहीं देने पर आत्महत्या करने वाले सिपाही के परिजन बोले- दोषियों पर हो मुकदमा दर्ज फिर करेंगे अंतिम संस्कार

पेट में दर्द होने पर भी एसओ व मुंशी के छुट्टी नहीं देने पर आत्महत्या करने वाले सिपाही के परिजन बोले- दोषियों पर हो मुकदमा दर्ज फिर करेंगे अंतिम संस्कार

July 16, 2026
जेपी होटल के कमरे से 25 लाख रुपए की ज्वेलरी हुई चोरी

जेपी होटल के कमरे से 25 लाख रुपए की ज्वेलरी हुई चोरी

November 29, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज
  • न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.