आगरा। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने श्रद्धा के साथ उसकी बहन और ड्राइवर दानिश को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों को लखनऊ लाया जाएगा। श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद शिवा शर्मा मामले में आगे की जांच और पूछताछ की जाएगी।
कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में 50 हजार रुपये की इनामी आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे आगरा के ताज नगरी फेज-1 स्थित ओम पैलेस होटल में करीब 24 घंटे तक रुकी थी। होटल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। 17 अक्टूबर की सुबह 6:33 बजे श्रद्धा से जुड़ी बताई जा रही एक गाड़ी ओम पैलेस होटल पहुंची। इसके करीब 20 मिनट बाद, सुबह 6:53 बजे श्रद्धा होटल में दाखिल हुई। गाड़ी का नंबर यूपी 32 आरटी 8043 बताया गया है।
दरअसल, 9 अक्तूबर 2026 को थाना हजरतगंज पर वादिनी रंजना शर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 216/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस मामले में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से ही आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और चालक दानिश फरार चल रहे थे, जिन पर पुलिस की ओर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।











