• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा

जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा

November 7, 2026
in Agra, Crime, Cultural

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर ने शादीशुदा होते हुए अपनी पत्नी को मृत बता दिया और एक युवती को जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया। युवती से सात लाख रुपये भी ठग लिए। पहली पत्नी के जीवित होने का पता चलने पर युवती ने विरोध किया तो उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ कमला नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि मई 2022 में वह कमला नगर स्थित फिटनेस फाइव जिम करने जाती थी। वहां पर उसकी मुलाकात दिल्ली के सुभाष नगर निवासी जिम ट्रेनर सागर हरजाई से हुई। सागर ने बताया कि उसकी पत्नी की वर्ष 2020 में मौत हो चुकी है। वह अब उससे प्यार करता है। सागर की बात पर युवती ने विश्वास कर लिया। युवती का आरोप है कि सागर वर्ष 2024 में उसे कमला नगर स्थित एक फ्लैट पर लेकर गया। वहां पर उसे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा दिया। कहा जुलाई 2025 में पिता रिश्ते की बात करने उसके घर पर आएंगे। युवती के मुताबिक सागर ने पांच फरवरी 2026 को उससे दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली। उसने फरवरी में ही आगरा में अपनी शादी का पंजीकरण कराया। उन्होंने दिल्ली में शादी की पार्टी भी आयोजित की। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उस पर शराब पीने का दबाव बनाया जाता। इसी बीच उसे पता चला कि सागर की पहली पत्नी जीवित है। दोनों का तलाक भी नहीं हुआ है।

Previous Post

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Next Post

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी

Related Posts

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी

November 7, 2026

आगरा। दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली तक यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलेंगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी...

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

November 6, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में 10 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को विशेष...

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

November 6, 2026

आगरा। शुक्रवार को नगर निगम के 17वें अधिवेशन की शुरुआत के साथ ही भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच ऐसा...

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

November 6, 2026

आगरा। जगदीशपुरा स्थित एक कोचिंग सेंटर के अंदर शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।  आशंका जताई...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

Next Post
दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस

December 5, 2023
सड़क किनारे पड़े मिले दो शव, फैली सनसनी

सड़क किनारे पड़े मिले दो शव, फैली सनसनी

January 15, 2023
भारत की वनस्पतियां औषधीय गुणों से परिपूर्ण: लिंड्से ब्राउन

भारत की वनस्पतियां औषधीय गुणों से परिपूर्ण: लिंड्से ब्राउन

February 28, 2023
हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी
  • जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा
  • गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
  • पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.