• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026
in administration, Agra, Election

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर)-2027 अभियान के दौरान बूथों से अनुपस्थित रहने और मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में लापरवाही के आरोप में बेसिक शिक्षा विभाग ने 15 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  डॉ. राकेश सिंह ने संबंधित कर्मचारियों का नवंबर 2026 का वेतन और मानदेय रोकने के आदेश जारी किए हैं। विभागीय कार्रवाई के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

यह कार्रवाई खेरागढ़, बाह और आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों तथा संबंधित अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। आरोप है कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जिम्मेदारी निभाने के बजाय कुछ कर्मचारी अपने निर्धारित बूथों से गायब रहे, जबकि कुछ ने घर-घर सर्वेक्षण और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं किया। विभाग ने इसे निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही मानते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की है। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य से जुड़ी लापरवाही के आरोप में छह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें मीनाक्षी, संतोष कुमार, सुनील भारती, गौरी, महेश चन्द और अनुदेशक राधा वर्मा शामिल हैं। इन सभी का नवंबर माह का वेतन अथवा मानदेय रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। बाह विधानसभा क्षेत्र में भी निर्वाचन कार्य में लापरवाही की शिकायतों के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। यहां पांच कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नवंबर माह का वेतन और मानदेय रोक दिया गया है। कार्रवाई की जद में शिक्षक अनिल, नीरज देवी, श्रीकान्त दुबे, बिजेन्द्र सिंह और इन्द्र कुमार आए हैं। आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बूथों से अनुपस्थित रहने के आरोप में तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें मीना भारती, नीलम राव और सन्दर्भ सिंह शामिल हैं। तीनों शिक्षकों से दो दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। विभाग ने जवाब मिलने और अग्रिम आदेश तक तीनों शिक्षकों का नवंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, निर्वाचन कार्य में कर्मचारियों की उपस्थिति और निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

Previous Post

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

Next Post

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

Related Posts

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

November 22, 2026

आगरा। एत्मादपुर में आकाश आनंद की जनसभा के जरिए बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

November 22, 2026

आगरा। रविवार को कंगना अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। वह ताजमहल की खूबसूरती की कायल हो...

ताजगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

ताजगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

November 22, 2026

आगरा। ताजगंज पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर...

Next Post
यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव शर्मा खेरागढ़ से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

January 17, 2022
आगरा में न्यायिक अधिकारी को फोन कर 10 लाख रुपए की मांगी गई चौथ, मुकदमा

आगरा में न्यायिक अधिकारी को फोन कर 10 लाख रुपए की मांगी गई चौथ, मुकदमा

January 30, 2026
यूक्रेन पर रूस का हमला

यूक्रेन पर रूस का हमला

February 24, 2022
बैंक खाते से हैकरों ने दो बार मे 98 हजार रुपये पार कर दिए

बैंक खाते से हैकरों ने दो बार मे 98 हजार रुपये पार कर दिए

March 14, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे
  • बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.