• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सवारियों से भरा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलटा, एक सवारी उछलकर 100 फीट नीचे जाकर गिरी

सवारियों से भरा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलटा, एक सवारी उछलकर 100 फीट नीचे जाकर गिरी

November 29, 2026
in accident, administration, Agra

आगरा। आगरा के सैंया-इरादतनगर फ्लाईओवर पर रविवार को एक खौफनाक हादसा हो गया। सवारियों से भरा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान टेंपो में सवार 32 वर्षीय युवक रामलाल उछलकर फ्लाईओवर के डिवाइडर को पार करते हुए करीब 100 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। ऊंचाई से युवक के नीचे गिरने का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हादसे का वीडियो सामने आने के बाद घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रविवार दोपहर करीब 3:40 बजे सवारियों से भरा टेंपो खेरागढ़ से इरादतनगर की ओर जा रहा था। टेंपो जैसे ही सैंया-इरादतनगर फ्लाईओवर पर पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो पलटने के दौरान उसमें सवार रामलाल उछलकर डिवाइडर के पार चले गए और करीब 100 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे। फ्लाईओवर से इतनी ऊंचाई से युवक के नीचे गिरने का दृश्य बेहद भयावह था। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद लोगों ने घायल युवक की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और रामलाल को सीएचसी सैंया ले जाया गया। हादसे के बाद कहानी का दूसरा पहलू स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि गंभीर हालत में रामलाल को सीएचसी सैंया की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, लेकिन वहां न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही स्वास्थ्यकर्मी। इमरजेंसी के गेट पर ताला लटका मिला। बताया गया कि घायल युवक को तत्काल उपचार की जरूरत थी, लेकिन इमरजेंसी बंद होने के कारण उसे करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बाद में गेट का ताला तोड़कर इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। इसके बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Previous Post

भाजपा ने भी किया समरसता सम्मेलन लेकिन कुर्सियां रहीं खाली

Next Post

टॉरेंट पावर के खेल महोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Related Posts

आगरा पुलिस का गजब कारनामा: आरोपी की आवाज नहीं गोली की आवाज सुनकर पहचान की और पैर में गोली मार दी, हाईकोर्ट हुआ हैरान

आगरा पुलिस का गजब कारनामा: आरोपी की आवाज नहीं गोली की आवाज सुनकर पहचान की और पैर में गोली मार दी, हाईकोर्ट हुआ हैरान

November 29, 2026

आगरा। क्या आगरा पुलिस चमत्कारी हो गई है। शायद चमत्कारी कहना इसलिए गलत नहीं है क्योंकि वह व्यक्ति की आवाज...

टॉरेंट पावर के खेल महोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

टॉरेंट पावर के खेल महोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

November 29, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर आगरा ने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य, फिटनेस और आपसी जुड़ाव के लिए खेल महोत्सव 2026 का आयोजन...

भाजपा ने भी किया समरसता सम्मेलन लेकिन कुर्सियां रहीं खाली

भाजपा ने भी किया समरसता सम्मेलन लेकिन कुर्सियां रहीं खाली

November 29, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2027 में दलित वोट बैंक को रिझाने को लेकर आगरा में समाजवादी पार्टी के द्वारा...

चमत्कारी पेन बाबा का सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का खेल किसान नेता ने किया फेल

चमत्कारी पेन बाबा का सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का खेल किसान नेता ने किया फेल

November 28, 2026

आगरा। सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का दावा करने वाले और मन की बात पढ़ने वाले चमत्कारी कथित 'पेन...

गुजरात में पांच किलो सोना लूटने के मामले में पांच साल से फरार आरोपी STF ने दबोचा

गुजरात में पांच किलो सोना लूटने के मामले में पांच साल से फरार आरोपी STF ने दबोचा

November 28, 2026

आगरा। गुजरात में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बस से पांच किलो सोना लूटने के सनसनीखेज मामले में पांच साल से...

आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम

आगरा कॉलेज खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, लगा लंबा जाम

November 27, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज के खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर  गुरुवार को कॉलेज के छात्र-छात्राओं और कॉलेज प्रशासन ने...

Next Post
टॉरेंट पावर के खेल महोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

टॉरेंट पावर के खेल महोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जमीन खेल मामला: विवेचक त्यागी ने 14 दिन में पांच पर्चों में ही विवेचना कर दी पूरी, थानाध्यक्ष व बिल्डर पर एक और मुकदमा दर्ज

जमीन खेल मामला: विवेचक त्यागी ने 14 दिन में पांच पर्चों में ही विवेचना कर दी पूरी, थानाध्यक्ष व बिल्डर पर एक और मुकदमा दर्ज

January 9, 2024
चमत्कारी पेन बाबा का सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का खेल किसान नेता ने किया फेल

चमत्कारी पेन बाबा का सांसद से लेकर प्रधान बनाने तक का खेल किसान नेता ने किया फेल

November 28, 2026
कार चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

कार चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

April 3, 2022
कमलानगर में मोबाइल कारोबारी भाइयों पर मिर्च पाउडर डाल तमंचा तानकर 10 लाख रुपए की लूट

कमलानगर में मोबाइल कारोबारी भाइयों पर मिर्च पाउडर डाल तमंचा तानकर 10 लाख रुपए की लूट

July 25, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा पुलिस का गजब कारनामा: आरोपी की आवाज नहीं गोली की आवाज सुनकर पहचान की और पैर में गोली मार दी, हाईकोर्ट हुआ हैरान
  • टॉरेंट पावर के खेल महोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
  • सवारियों से भरा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलटा, एक सवारी उछलकर 100 फीट नीचे जाकर गिरी
  • भाजपा ने भी किया समरसता सम्मेलन लेकिन कुर्सियां रहीं खाली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.