• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जमीन खेल मामला: विवेचक त्यागी ने 14 दिन में पांच पर्चों में ही विवेचना कर दी पूरी, थानाध्यक्ष व बिल्डर पर एक और मुकदमा दर्ज

जमीन खेल मामला: विवेचक त्यागी ने 14 दिन में पांच पर्चों में ही विवेचना कर दी पूरी, थानाध्यक्ष व बिल्डर पर एक और मुकदमा दर्ज

एफएसल की रिपोर्ट भी 14 दिन में मिल गई, सामान्य मामलों में 40 से 50 दिन में तीन रिमाइंडर पर मिलती

January 9, 2024
in administration, Agra, Corruption, Crime, Police

आगरा। जगदीशपुरा में करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जा करने के लिए पुलिस ने एनडीपीएस का जो फर्जी मुकदमा दर्ज किया था उसमें सिर्फ 22 दिन में ही विवेचक ने चार्जशीट लगा दी। पांच पर्चों में ही विवेचना पूरी कर दी गई। हैरानी की बात यह रही कि 14 दिन में फोरेंसिक वैज्ञानिकों ने गांजे का परीक्षण कर रिपोर्ट भी दे दी। जबकि सामान्य मामलों में 40 से 50 दिन लग जाते हैं। इसके लिए भी तीन रिमाइंडर देने पड़ते हैं। केस डायरी में पूरे तरीके से पुलिस की करतूत सामने निकल कर आ रही है। 

बोदला रोड पर स्थित करोड़ों रुपए की चार बीघा जमीन पर केयरटेकर रवि कुशवाहा, उसके भाई शंकरिया और चौकीदार ओमप्रकाश को पुलिस ने 26 अगस्त को गिरफ्तार किया था। पुलिस के द्वारा उनसे नौ किलोग्राम गांजा बरामद दिखाकर जेल भेजा गया था। जमीन पर कब्जे के लिए किए गए इस फर्जी मुकदमे की जांच की रफ्तार भी रॉकेट की गति से भी ज्यादा तेज रही। विवेचक आशीष कुमार त्यागी ने केस डायरी में पहला पर्चा 26 अगस्त को ही काटा। इसमें गिरफ्तारी की जानकारी और फर्द बरामदगी, एफआइआर लेखक का बयान व आरोपितों के बयान दर्ज किए। आरोपितों के बयान में विवेचक ने लिखा कि उन्होंने जुर्म से माफी मांगते हुए बताया कि साहब हमारा साथी अरुण हमें गांजा बेचता है। हम लोग गांजा खरीदने की डील कर रहे थे। तभी पुलिस ने हमें पकड़ लिया। साहब माफ कर दो। शेष बयान अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में देंगे। गिरफ्तार तीनों आरोपितों के बयान का मजमून समान ही रहा। इन पर केवल नाम अलग लिखे गए हैं। केस डायरी के दूसरे पर्चे में वादी विकास कुमार का बयान, तीसरे पर्चे में फर्द में दर्शाए गवाहों के बयान लिखे हैं। गवाह सभी पुलिसकर्मी ही हैं। कोई स्वतंत्र गवाह शामिल नहीं है। विवेचक ने केस डायरी का पर्चा नंबर चार 11 सितंबर को लिखा। इसमें अरुण की तलाश को खेरिया मोड़, सराय ख्वाजा, पृथ्वीनाथ फाटक, पथौली व अन्य मोहल्लों में जाने का जिक्र है। 17 सितंबर को काटे गए पर्चा नंबर पांच में विवेचक ने पहले फरार आरोपित अरुण की तलाश में कई मोहल्लों में जाने का जिक्र किया है। इसके बाद इसी पर्चे में रवि कुशवाहा, शंकरिया और ओमप्रकाश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत चार्जशीट लगा दी। इसमें अरुण के खिलाफ विवेचना प्रचलित रखी गई। 20 सितंबर को केस डायरी में पर्चा नंबर छह काटकर कोर्ट भेजा गया। इसमें फरार आरोपित की कई मोहल्लों में तलाश करने और एफएसएल से मिली गांजे के नमूने की रिपोर्ट लिखी गई है। इसमें लिखा है कि आरोपितों से बरामद गांजे से 24 ग्राम गांजा 28 अगस्त को फोरेंसिक लैब भेजा गया। 29 अगस्त को यह वहां प्राप्त हो गया। फोरेंसिक वैज्ञानिकों ने 11 सितंबर को अपनी रिपोर्ट दे दी। इसमें लिखा है कि जांच के लिए पैकेट में भेजी गई वस्तु गांजा पाई गई। विवेचक ने फर्जी मुकदमे में भी आरोपियों को फंसा दिया। विवेचक की वजह से ट्रायल पर मुकदमा आने के बाद उनको सजा भी हो सकती थी। गनीमत रही कि इस बात का खुलासा हो गया कि मुकदमा फर्जी था नहीं तो सभी लोगों की जिंदगी खराब हो जाती। विवेचक की बात करें तो वह 2019 बैच के हैं। नियुक्ति 2020 में हुई। उन्हें सिर्फ तीन साल का ही अनुभव है।

 

वरिष्ठ अधिवक्ता डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित।

वरिष्ठ अधिवक्ता डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित का कहना है कि गरीब परिवार को जेल भेजने के मामले में कानून व्यवस्था को मजाक बना दिया गया है। वह डीजीपी को पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा है कि ऐसे विवेचक को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए और उनके खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। अधिवक्ता डॉ. दीक्षित ने इस बात को लेकर भी चिंता जताई है कि विवेचक को अभी तक निलंबित नहीं किया गया है। उनका यह भी कहना है कि थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को भी बर्खास्त कर देना चाहिए। तत्काल प्रभाव से उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। एक गरीब परिवार को जेल भेजकर उन्होंने कानून को अपने हाथ में लिया है। इसके साथ ही जिस दरोगा शक्ति राठी ने महिला को धमकी मिलने वाले प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की उस पर भी बर्खास्तगी की कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिसकर्मियों पर बर्खास्तगी कार्रवाई इसलिए करनी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके। उन्होंने यह भी कहा है कि पीड़ित परिवार उनसे संपर्क कर सकता है। वह निशुल्क में उनको कानूनी सहायता प्रदान करेंगे।

पीएल पैलेस के होटल में थानाध्यक्ष सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, मुकदमा दर्ज

रवि कुशवाहा के रिश्तेदार मोहित कुशवाहा ने आरोप लगाया था कि पांच जनवरी को थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और बिल्डर ने उन्हें होटल में बुलाया था। धमकी दी थी कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो गोली मार दी जाएगी। शिकायत पर डीसीपी ने होटल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। कैमरे की फुटेज में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार आते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद हरीपर्वत थाने में उनके और बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

होटल में आता हुआ दिखाई दे रहा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार।

 

Previous Post

पेठा फर्म द्वारा मिलावटी नमकीन बेचने पर सवा लाख रुपए का कोर्ट ने लगाया जुर्माना

Next Post

सदर में ज्वेलर की दुकान में लाखों रुपए की चोरी

Related Posts

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

July 22, 2026

आगरा। किरावली क्षेत्र में  पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

Next Post
सदर में ज्वेलर की दुकान में लाखों रुपए की चोरी

सदर में ज्वेलर की दुकान में लाखों रुपए की चोरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नगला धनी में शूटरों ने मारी थी भाजपा नेता को गोली

नगला धनी में शूटरों ने मारी थी भाजपा नेता को गोली

April 3, 2024
हादसा-१३ : प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने तक सपा नहीं बैठेगी चुप

हादसा-१३ : प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने तक सपा नहीं बैठेगी चुप

January 30, 2023
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस

December 5, 2023
बृजेश पाठक, केशव मौर्य समेत 10 मंत्रियों को नहीं चाहिए नया स्टाफ, सचिवालय प्रशासन की बढ़ी परेशानी

अफसरों पर सख्त हुई योगी सरकार, भाजपा नेताओं और संघ के पदाधिकारियों की शिकायतें नहीं सुनीं तो गिरेगी गाज

April 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा
  • सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ
  • अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन
  • किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.