• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पीएम मोदी ने पुतिन से कहा-जेलेंस्की से सीधी बात करें

पीएम मोदी ने पुतिन से कहा-जेलेंस्की से सीधी बात करें

पुतिन और जेलेंस्की दोनों से की प्रधानमंत्री ने लंबी बातचीत

March 7, 2022
in National, News, World

 

नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से 50 मिनट बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि वह यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से सीधी बातचीत करें। पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से यूक्रेन में उभरती स्थिति पर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन और रूसी दल के बीच वार्ता की स्थिति के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी। पुतिन और मोदी के बीच बातचीत ऐसे समय में हुई है जब रूस ने नागरिकों की निकासी के लिए आज सुबह से संघर्ष-विराम के साथ कई क्षेत्रों में मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की।
इससे पहले पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बातचीत की थी। पीएम ने राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया कि वे अपनी टीमों के बीच चल रही बातचीत के अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ सीधी बातचीत करें। पीएम मोदी ने सूमी सहित यूक्रेन के कुछ हिस्सों में संघर्ष विराम और मानवीय गलियारा की घोषणा की सराहना की। प्रधान मंत्री मोदी ने सूमी से भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के महत्व पर जोर दिया। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी सुरक्षित निकासी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उत्तर, दक्षिण और मध्य यूक्रेन के शहरों में रूस की लगातार जारी गोलाबारी के बीच हजारों यूक्रेनी व अन्य देशों के नागरिक वहां से सुरक्षित निकलने की कोशिश में जुटे हैं। भारत भी छात्रों समेत अपने नागरिकों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध आरंभ होने के बाद मोदी और पुतिन के बीच यह तीसरी वार्ता थी। भारत, रूस और यूक्रेन के शीर्ष नेताओं से युद्ध को तत्काल समाप्त करने तथा वार्ता और कूटनीति के जरिए मतभेदों को दूर करने की अपील करता आ रहा है। इससे पहले पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बातचीत की थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के हमलों का मुकाबला करने के बारे में जानकारी दी है।

Previous Post

जीत को लेकर अपने-अपने दावे ठोंक रहे प्रत्याशी

Next Post

बेबी रानी मौर्य के डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा

Related Posts

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

Next Post
बेबी रानी मौर्य के डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा

बेबी रानी मौर्य के डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रेमिका की हत्या करने वाला पुलिस ने अस्पताल से भेजा सीधे जेल

प्रेमिका की हत्या करने वाला पुलिस ने अस्पताल से भेजा सीधे जेल

February 26, 2022
ट्रांस यमुना थाना प्रकरण: यादव महासभा का अल्टीमेटम- दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा का करेंगे घेराव

ट्रांस यमुना थाना प्रकरण: यादव महासभा का अल्टीमेटम- दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा का करेंगे घेराव

August 23, 2025
एडीए उपाध्यक्ष ने विद्युत शवदाह ग्रह और मोक्षधाम का किया निरीक्षण

एडीए उपाध्यक्ष ने विद्युत शवदाह ग्रह और मोक्षधाम का किया निरीक्षण

February 7, 2022
एडीए वीसी ने इनर रिंग रोड पर प्रगतिमान टोल प्लाजा के निर्माण का किया निरीक्षण

एडीए वीसी ने इनर रिंग रोड पर प्रगतिमान टोल प्लाजा के निर्माण का किया निरीक्षण

February 1, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.