• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ट्रांस यमुना थाना प्रकरण: यादव महासभा का अल्टीमेटम- दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा का करेंगे घेराव

ट्रांस यमुना थाना प्रकरण: यादव महासभा का अल्टीमेटम- दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा का करेंगे घेराव

थानाध्यक्ष और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डीसीपी से की मुलाकात

August 23, 2025
in administration, Agra, Police

आगरा। ट्रान्स यमुना थाने में चोरी के मुकदमे की जानकारी लेने गई महिला के साथ मारपीट वाले प्रकरण में यादव महासभा ने डीसीपी से मुलाकात कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। यह चेतावनी भी दी गई की अगर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

सरजू यादव पत्नी त्रिभुवन यादव निवासी कालिंदी विहार के घर में 15 सितंबर 2024 को चोरी हो गई थी। लाखों रुपए के जेवरात चोरी हुए थे। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन चोरों को पकड़ने का प्रयास नहीं। महिला मुकदमे की जानकारी लेने के लिए थाने में थाना अध्यक्ष रोहित गुर्जर के पास गई। महिला का कहना है कि जब वह उनसे मिलने गई तो उन्होंने निलंबित दरोगा राजकुमार गोस्वामी जो कि उस समय थाने में ही थे और विवेचक थे उन्हें जानकारी के लिए बुलाया। उन्होंने आते ही महिला से अभद्रता शुरू कर दी। इसके साथ ही यह बताया कि जनवरी में मुकदमे में एफआर लगा दी है। यह सुनने के बाद महिला हैरान हो गई। उसने कहा कि मुझे तो जानकारी भी नहीं दी गई। उसके बाद निलंबित दरोगा से उनकी कहासुनी हुई। थानाध्यक्ष रोहित गुर्जर भी उनका साथ देने लगे। महिला ने जब उनकी अभद्रता का वीडियो बनाना शुरू किया तो उसके साथ कमरे में बंद करके मारपीट और छेड़छाड़ की गई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों से उन्हें पिटवाया गया। महिला का कहना है कि उसने तो सेल्फ डिफेंस में महिला पुलिसकर्मी पर हाथ उठा दिया था। शनिवार को यादव महासभा के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता राजकुमार यादव के नेतृत्व में रंजू यादव, नरेंद्र यादव सहित कई पदाधिकारी डीसीपी सिटी से कलेक्ट्रेट में मुलाकात करने पहुंचे। पीड़िता सरजू यादव भी उनके साथ में थी। अधिवक्ता राजकुमार यादव ने बताया कि डीसीपी सिटी ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो यादव महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा थाने का घेराव किया जाएगा। उसके बाद लखनऊ में विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। इधर मामले को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने भी गंभीरता से लिया है, उनके द्वारा एडिशनल डीसीपी पूनम सिरोही को जांच दी गई है। उनके द्वारा दोनों पक्षों के बयान दिए जा रहे हैं। 

Previous Post

ट्रांस यमुना थाने से चंद कदमों की दूरी पर ज्वेलर के यहां चोरी

Next Post

बाह में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगने पर एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
बाह में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगने पर एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे

बाह में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगने पर एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दिनभर मुस्तैद रही पुलिस, नजरबंद रखे गए हिंदूवादी पदाधिकारी

December 6, 2021
एत्माद्दौला में हॉस्पिटल संचालक और उसके दोस्त ने रिसेप्शनिस्ट के साथ कई बार किया दुष्कर्म

एत्माद्दौला में हॉस्पिटल संचालक और उसके दोस्त ने रिसेप्शनिस्ट के साथ कई बार किया दुष्कर्म

December 20, 2022
मोदी, योगी और दिनेश शर्मा को शिवपाल करने लगे हैं अब ट्विटर पर फॉलो, चर्चाएं फिर तेज

मोदी, योगी और दिनेश शर्मा को शिवपाल करने लगे हैं अब ट्विटर पर फॉलो, चर्चाएं फिर तेज

April 2, 2022
नवीन जैन राज्यसभा के लिये भाजपा उम्मीदवार,  चुनावों के लिए सूची घोषित

नवीन जैन राज्यसभा के लिये भाजपा उम्मीदवार, चुनावों के लिए सूची घोषित

February 11, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.