• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मतगणना के बाद किसकी मनेगी होली?

मतगणना के बाद किसकी मनेगी होली?

भाजपा जश्न मनाने की तैयारी में, सपा दबाव बनाने की तैयारी में?

March 9, 2022
in Politics

ऋषि चौहान
एटा। बीते 18 दिन के लंबे इंतजार के बाद 
मतगणना के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सभी दल अपने-अपने तरीके से तैयारियां कर रहे हैं। ओपिनियन पोल आने के बाद भाजपा जश्न मनाने की तैयारी में है तो सपा ज्यादा से ज्यादा खट्टी करके दबाव बनाने की कोशिश में है। जीत के लिए सब अपनी अपनी ताल ठोक रहे हैं, लेकिन 18 दिन से रूम में बंद फैसला गुरुवार को निकलेगा। इसी का इंतजार एटा और कासगंज दोनों जनपदों की 7 विधानसभा सीटों को है।

चुनावी नजारे अलग-अलग हैं। एटा की जलेसर, मारहरा, अलीगंज, एटा, सदर सीटों पर टकटकी लगी है। कासगंज की अमापुर, कासगंज और पटियाली सीटों पर लोगों की निगाहें हैं। ओपिनियन पोल से उत्साहित भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित मान रही है तो उसके नेता द्वारा कराए गए सर्वे से भी उत्साहित है। भाजपा के सर्वे में अधिकांश सीटें भाजपा ही जीत रही है, लेकिन सर्वे से विपक्षी दल सपा में बेचैनी बढ़ गई है। कल शाम लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मंडी स्थल पर हजारों सफाई एवं की सुरक्षा के नाम पर एकत्रित हैं । आज एक नेता ने तो प्रेस वार्ता करके चारों विधानसभा क्षेत्रों के अधिकाधिक लोगों को मंडी स्थल पर आने की दावत दी है। उधर पुलिस कप्तान उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन अर्धसैनिक बलों और पीएसी की सुरक्षा को लेकर बहुत चौकन्ना है। इसलिए जिले में धारा 144 लगा दी गई है तो विपक्षी दल 38 साल पुराने इतिहास को दोहराने की कोशिश में है।

यह बताने की जरूरत नहीं की 38 साल पहले 1984 में लोकसभा चुनाव की मतगणना के मौके पर प्रेंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर कांग्रेस के मुशीर मियां अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे। वही लोकदल प्रत्याशी महफूज अली  और प्यारे मियां के समर्थन में तत्कालीन पूर्व विधायक लटूरी सिंह यादव दबाव बनाने की कोशिश में थे। इसी बीच  भीड़ में किसी ने गोली चला दी और प्रशासन दंग रह गया। उपचुनाव में एटा से लोकदल प्रत्याशी प्यारी मियां जीते थे। पूरी यूपी में चुनाव में लोकदल बागपत और एटा की 2 सीटें जीता था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव कि कल लखनऊ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के मायने समझे भी जा सकते हैं। बताते हैं कि पिछले 2017 के चुनाव में 40 से 50 सीटें ऐसी थी जहां बीजेपी 5000 के आसपास मार्जिन से जीती थी। कम अंतर से जीती गई सीटों के लिए दबाव की रणनीति बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि सपा अपनी खोई हुई सत्ता पा सके। चुनाव परिणाम को लेकर लड़ाई झगड़े की आशंकाएं हैं।

देखना है गुरुवार को होने वाली मतगणना में होली किसकी मनेगी और मातम कौन मनाएगा? हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभाओं में होली 10 मार्च को मनाने की अपील की है। देखना है किसके दावों में कितना दम है। 

Previous Post

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

Next Post

टूटे ताले और छेनी हथौड़ी मिलने पर सपाइयों का हंगामा

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

Next Post
टूटे ताले और छेनी हथौड़ी मिलने पर सपाइयों का हंगामा

टूटे ताले और छेनी हथौड़ी मिलने पर सपाइयों का हंगामा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गैस संकट के विरोध में समाजवादी पार्टी ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

गैस संकट के विरोध में समाजवादी पार्टी ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

March 18, 2026
मेजर ध्यानचंद भारत रत्न के हकदार हैं

मेजर ध्यानचंद भारत रत्न के हकदार हैं

January 20, 2023
पीडीए अब ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ बनकर रह गई है: केशव मौर्य

पीडीए अब ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ बनकर रह गई है: केशव मौर्य

January 9, 2026
आगरा कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थिति की गई अनिवार्य

आगरा कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थिति की गई अनिवार्य

January 13, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.