• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भाजपा की लहर भी नहीं जिता सकी बीजेपी को पटियाली सीट!

भाजपा की लहर भी नहीं जिता सकी बीजेपी को पटियाली सीट!

वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा कासगंज में तीनों सीट जीती थी

March 12, 2022
in News, Politics

ऋषि चौहान
एटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जादुई व्यक्तित्व के धनी हैं। मोदी भाजपा के बहुत बड़े ब्रांड हैं। उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की जीत और 2014, 2017, 2019 और 2022 की लगातार लोकसभा और विधानसभा चुनावों की जीतों के बाद ऐसे ही तमाम विशेषण पीएम मोदी के लिए गड़े जा रहे हैं। बावजूद इसके एक कड़वी सच्चाई भी सामने है 11 फरवरी को पटियाली में विशाल जनसभा करने के बावजूद भी मोदी अपने जादुई व्यक्तित्व से पटियाली सीट भाजपा को नहीं जिता सके। यह दाग उनकी छवि पर है व्यक्तित्व पर है या स्थानीय परिस्थितियों पर? यह समीक्षा का विषय है। कदाचित पटियाली सीट पर 11 फरवरी को मोदी की बड़ी रैली के बाद भी मुस्लिम बाहुल्य पटियाली सीट भाजपा नहीं जीत सकी।

इस पटियाली सीट पर बसपा प्रत्याशी नीरज मिश्रा भी भाजपा की हार का बड़ा कारण हैं, उनकी उपस्थिति में भाजपा का कोर वोटर ब्राह्मण भाजपा से दूर रहा।

कासगंज सदर सीट पर सपा ने पूर्व मंत्री मान पाल सिंह वर्मा को उतारकर बड़ा दांव खेला था लेकिन मतदान से एक सप्ताह पूर्व एक निजी चैनल के कार्यक्रम में सपाइयों की गुंडई उनकी हार का कारण बनी। संदेश यह गया के जीतने से पहले सपाई इतना गदर कर रहे हैं तो बाद में क्या करेंगे? हालांकि सपा प्रत्याशी मान पाल सिंह वर्मा ने अपने पुराने संबंधों का वास्ता देकर कासगंज विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव और घर-घर पैमाइश की थी लेकिन वे सपा को नहीं जिता पाए। कदाचित भाजपा विधायक ममतेश शाक्य भाजपा के चहेते हैं क्योंकि स्वामी प्रसाद मौर्या के विद्रोह के समय उन्होंने और केशव मौर्य का साथ दिया था। केशव के प्रयासों के चलते मोदी की जनसभा हुई लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि सिराथू से केशव मौर्य भी चुनाव हार गए। उम्मीद है केशव मौर्य और ममतेश दोनों ही को भाजपा एडजेस्ट करेगी।

कासगंज जिले में पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीनों सीटों पर केसरिया परचम लहराया था, लेकिन 2022 के चुनाव में भाजपा यह करिश्मा नहीं दोहरा सकी।  कासगंज वैसे भी भाजपा और आरएसएस का पुराना गढ़ है। अमापुर लोधी बहुल है। इस सीट पर लोधी और काछीयों के समीकरण के चलते ही भाजपा अधिकांश चुनाव जीती है। यह सीट कल्याण सिंह के सजातियों का गण है। इसीलिए यहां नवोदित हरिओम वर्मा भाजपा के टिकट पर जीतने में सफल रहे।

Previous Post

चाबी बनाने के बहाने सरदार गैंग ने लॉकर किया साफ

Next Post

बंगाली अभिनेत्री रूपा दत्ता पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार

Related Posts

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

खेरागढ़ में सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन

August 25, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में मंगलवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल में संशोधन और आर्थिक आरक्षण समेत आठ सूत्रीय मांगों...

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

August 23, 2026

आगरा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर रविवार को आगरा आए। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर...

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

August 21, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा नीट और अन्य पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना...

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

August 12, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने...

Next Post
बंगाली अभिनेत्री रूपा दत्ता पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार

बंगाली अभिनेत्री रूपा दत्ता पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कागारौल में बच्चों को ले जा रही स्कूल बस पलटी

कागारौल में बच्चों को ले जा रही स्कूल बस पलटी

May 17, 2022
भोग में लगाए गए केक को लेकर उबाल, मक्खन का था या अंडे का यह सवाल

भोग में लगाए गए केक को लेकर उबाल, मक्खन का था या अंडे का यह सवाल

August 8, 2022
सिकंदरा थाने में हवालात की सलाखों में युवक का सिर मारने का वीडियो आया सामने

सिकंदरा थाने में हवालात की सलाखों में युवक का सिर मारने का वीडियो आया सामने

December 25, 2025
फतेहपुर सीकरी में चाहर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे रामेश्वर चौधरी

फतेहपुर सीकरी में चाहर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे रामेश्वर चौधरी

April 2, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी
  • चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें
  • एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?
  • रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.