• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बंगाली अभिनेत्री रूपा दत्ता पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार

बंगाली अभिनेत्री रूपा दत्ता पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार

March 13, 2022
in Crime, Cultural, Entertainment, News

कोलकाता। बंगाली फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री रूपा दत्ता को पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना अंतरराष्ट्रीय कोलकाता बुक फेयर 2022 की बताई जा रही है। एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, रूपा दत्ता को बिधान नगर की पुलिस ने शनिवार शाम को गिरफ्तार किया।

रिपोर्ट के अनुसार, बुक फेयर में पेट्रोलिंग के दौरान एक पुलिस अफसर ने एक महिला को कूड़ेदान में एक बैग फेंकते हुए देखा। पुलिस को शक हुआ तो तुरंत पूछताछ करनी शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। महिला की तलाशी लेने पर उसके बैग से कई और पर्स मिले। रिपोर्ट के अनुसार, महिला के पास से पुलिस को 75 हजार रुपये भी मिले। पुलिस ने बताया कि वह महिला एक ऐक्ट्रेस है, जो बंगाली फिल्मों में काम करती है। कुछ साल पहले रूपा ने हिंदी फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का भी आरोप लगाया था।
महिला को पुलिस थाने ले आई और यहां पूछताछ में उसने पॉकेटमारी की बात कबूल की। साथ ही कहा कि वह कई मेले और इवेंट अटेंड कर चुकी है, जहां उसने भीड़ वाली जगहों पर जाकर लोगों के पर्स चोरी किए। रूपा दत्ता के फैंस के लिए यह खबर हैरान करने वाली है। किसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इतनी पॉप्युलर ऐक्ट्रेस पॉकेट मार कैसे बन गई? रूपा दत्ता कई फिल्मों और टीवी सीरियलों का हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। रूपा दत्ता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्होंने टीवी सीरियल जय मां वैष्णो देवी में माता वैष्णो देवी का किरदार निभाया है। वह खुद को एक राइटर, डायरेक्टर और सोशल ऐक्टिविस्ट भी बताती हैं। इतना ही नहीं, वह रूपा दत्ता ऐक्टिंग अकेडमी की मालकिन भी हैं। यह अकेडमी उन्होंने 2019 में खोली थी।

Previous Post

भाजपा की लहर भी नहीं जिता सकी बीजेपी को पटियाली सीट!

Next Post

आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से बाबुल सुप्रियो टीएमसी के प्रत्याशी

Related Posts

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से बाबुल सुप्रियो टीएमसी के प्रत्याशी

आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से बाबुल सुप्रियो टीएमसी के प्रत्याशी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दयालबाग प्रकरण में आज हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई की

दयालबाग प्रकरण में आज हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई की

October 16, 2023
एत्माउद्दौला थाना पुलिस ने डॉक्टर के चोरी हुए जर्मन शेफर्ड को 14 घंटे में खोज निकाला

एत्माउद्दौला थाना पुलिस ने डॉक्टर के चोरी हुए जर्मन शेफर्ड को 14 घंटे में खोज निकाला

December 1, 2023
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास

April 18, 2022
थैला प्रकरण: छोरी चिल्लावे पैसा-पैसा में शमसाबाद थानाध्यक्ष को एसीपी ने माना दोषी

थैला प्रकरण: छोरी चिल्लावे पैसा-पैसा में शमसाबाद थानाध्यक्ष को एसीपी ने माना दोषी

February 7, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.