• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
थैला प्रकरण: छोरी चिल्लावे पैसा-पैसा में शमसाबाद थानाध्यक्ष को एसीपी ने माना दोषी

थैला प्रकरण: छोरी चिल्लावे पैसा-पैसा में शमसाबाद थानाध्यक्ष को एसीपी ने माना दोषी

थैले में बड़ी रकम भेजी थी, जांच के दौरान बताए थे कपड़े रिश्तेदारों का नाम पूछा तो नहीं बताया था

February 7, 2024
in administration, Agra, Corruption, Crime, News, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में एक थानाध्यक्ष का थैला प्रकरण कई महीने से सुर्खियों में छाया हुआ है। एसीपी की जांच का सभी इंतजार कर रहे थे। इंतजार खत्म हो गया है। एसीपी ने अपनी जांच में थानाध्यक्ष को दोषी माना है। उन्होंने गाड़ी भेजने वाले दरोगा और थैला ले जाने वाले कांस्टेबल को भी दोषी माना है। सूत्रों का कहना है कि एसीपी की रिपोर्ट पर डीसीपी पूर्वी ने 14 (1) की विभागीय कार्रवाई शुरू करा दी है। 14( 1) की कार्रवाई दीर्घ दंड में आती है। इसमें न्यूनतम वेतन से लेकर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई होती है। आने वाले समय में थानाध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच कराई जा सकती है। 

बता दें कि एक रील वायरल हुई थी, जिसमें गाड़ी के डैशबोर्ड पर नोटों की कई गड्डियां पड़ी हुई दिखाई दे रही थीं। गाना बज रहा था छोरी चिल्लावे पैसा ही पैसा। चर्चाएं थी कि  थानाध्यक्ष अनिल शर्मा का कारखास बैग लेकर गया था, उसमें से कुछ गड्डियां निकाल कर डैशबोर्ड पर रखी गई थी और रील बनाई गई थी। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने एसीपी फतेहाबाद आनंद पांडे को जांच दी थी। एसीपी फतेहाबाद आनंद पांडे की जांच में यह सामने आया था कि दरोगा नितिन की गाड़ी को कारखास सुमित गुर्जर और एक प्राइवेट व्यक्ति सतीश ले गए थे।  दरोगा ने बयान में बताया था कि कांस्टेबल उनकी गाड़ी मांगने आया था और कहा था कि थानाध्यक्ष का यह थैला एनसीआर क्षेत्र में जाना है। दरोगा ने जब पूछा इसमें क्या है तो उसने बताया था इसमें 27 लाख रुपए हैं। यही देने के लिए जा रहा हूं। उसने अपनी गाड़ी यह सोच कर दे दी कि वह नहीं देंगे तो थानाध्यक्ष बुरा मान जाएंगे।  इधर थानाध्यक्ष को एसीपी ने बयान देने के लिए बुलाया और पूछा कि आपने थैला भेजा था या नहीं? इस पर उन्होंने कहा था कि उन्होंने थैले में अपने रिश्तेदारों के पास कपड़े भेजे थे। तत्कालीन एसीपी ने कहा कि भला ऐसे कैसे हो सकता है यहां से कपड़े एनसीआर में  भेजे जा रहे हैं। इसका उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था और अधूरा जवाब देने के बाद वहां से चले गए थे। एसीपी आनंद पांडे ने उनको नोटिस देकर उनसे उन रिश्तेदारों का नाम पूछा था जिनके पास थैला गया था। वह यहीं तक जांच कर पाए थे। इसी दौरान डीसीपी ने अपना तबादला होने वाले दिन जांच एसीपी पिनाहट अमरदीप सिंह को दे दी। जांच बीच में ही चेंज होने को लेकर तमाम सवाल खड़े हुए थे। इधर एसीपी पिनाहट ने जांच में थानाध्यक्ष को दोषी माना गया है। इनके दोषी माने जाने को लेकर यह कहना गलत नहीं होगा कि थैले में पैसे नहीं गए थे। अगर पैसे नहीं गए होते तो वह दोषी नहीं माने जाते। पैसे गए हैं। इसलिए वह दोषी माने गए हैं। एसीपी ने उन दोनों पुलिसकर्मियों को भी दोषी माना है। दरोगा ने अपनी गाड़ी भेजी थी और कांस्टेबल थैला लेकर गया था। एसीपी की रिपोर्ट पर डीसीपी पूर्वी रवि कुमार ने दीर्घ दंड में जांच शुरू करा दी है। इसमें बर्खास्तगी तक की कार्रवाई होती है। आने वाले समय में थानाध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इधर 14(1) की विभागीय जांच ईमानदार छवि के एसीपी फतेहाबाद गिरीश कुमार सिंह को दी गई है। 

गाड़ी भेजने वाले पर सबसे बड़ी कार्रवाई हुई थी, थैला भेजने वाले पर नाम मात्र की

आगरा। गाड़ी भेजने वाले दरोगा पर निलंबन की बड़ी कार्रवाई की गई थी। थैला ले जाने वाले कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया था। जबकि थैला भेजने वाले थानाध्यक्ष अनिल शर्मा को अपराध शाखा में भेज दिया गया था। उन्हें बस चार्ज से ही हटाया गया था। इस बात को लेकर भी यह सवाल खड़े हो रहे थे कि जिसने थैला भेजा है उस पर बड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हुई। अन्य पर कैसे हो गई? एसीपी पिनाहट की जांच में दोषी पाए जाने के बाद एक बार फिर से मामला सुर्खियों में छा गया है। एसीपी पिनाहट अमरदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट में थानाध्यक्ष और दोनों पुलिसकर्मियों को दोषी माना है। रिपोर्ट डीसीपी पूर्वी को दे दी है।

Previous Post

चुनाव में ड्यूटी काटने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते तहसील के बाबू को विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा

Next Post

अजीब सफलता : 11 लाख रुपये की गाड़ी की चोरी पुलिस ने एक नंबर प्लेट बरामद करके खोल दी

Related Posts

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

September 14, 2026

आगरा। सैंया के गांव नदीम में रविवार की शाम मेले से लापता हुई 16 वर्ष की किशोरी कृष्णा का शव...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

Next Post
अजीब सफलता : 11 लाख रुपये की गाड़ी की चोरी पुलिस ने एक नंबर प्लेट बरामद करके खोल दी

अजीब सफलता : 11 लाख रुपये की गाड़ी की चोरी पुलिस ने एक नंबर प्लेट बरामद करके खोल दी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ज्वेलर की आत्महत्या के 36 दिन बाद हनीट्रैप का मामला आया सामने

ज्वेलर की आत्महत्या के 36 दिन बाद हनीट्रैप का मामला आया सामने

November 25, 2025
राजकीय संप्रेक्षण गृह, जेल का निरीक्षण कर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने मचाई खलबली

राजकीय संप्रेक्षण गृह, जेल का निरीक्षण कर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने मचाई खलबली

January 30, 2026

संदिग्ध हालात में युवक की मौत पर लगा जाम

November 28, 2021
पुलिस की पिटाई कर आरोपी को छुड़ा ले गए उसके परिजन

पुलिस की पिटाई कर आरोपी को छुड़ा ले गए उसके परिजन

January 19, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्
  • जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.