• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अजीब सफलता : 11 लाख रुपये की गाड़ी की चोरी पुलिस ने एक नंबर प्लेट बरामद करके खोल दी

अजीब सफलता : 11 लाख रुपये की गाड़ी की चोरी पुलिस ने एक नंबर प्लेट बरामद करके खोल दी

बीमा कंपनी ने उसे क्लेम देने से मना कर दिया, कहा कि पुलिस ने  खुलासा कर दिया है

February 7, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। आगरा पुलिस के कुछ दरोगा कितने काबिल हैं। इस बात का अंदाजा इस बात को देखकर लगाया जा सकता है कि बिचपुरी क्षेत्र से चोरी हुई 11 लाख रुपये की बोलेरो चोरी मामले में दरोगा ने डेढ़ सौ रुपये की नंबर प्लेट बरामद कर चोरी खोल दी। पुलिस के खुलासे ने गाड़ी मालिक के होश उड़ा दिए। बीमा कंपनी ने उसे क्लेम देने से मना कर दिया। कहा कि पुलिस ने  खुलासा कर दिया है तो बीमा किस बात का। गाड़ी मालिक समझ नहीं पा रहा है कि नंबर प्लेट का क्या करे। उसने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। पुलिस आयुक्त के आदेश पर विवेचक के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू हो गई है। 

बिचपुरी निवासी रामेश्वर दयाल ने 11 लाख रुपये की बोलेरो खरीदी थी। अक्तूबर 2023 में बोलेरो चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया। इधर वाहन चोरों का एक गैंग पकड़ा गया। पुलिस ने दावा किया कि इस गैंग ने बड़ी संख्या में गाड़ियां चोरी की हैं। चोरों के पास से महज तीन-चार ही गाड़ियां बरामद हुईं। रामेश्वर दयाल की गाड़ी चोरी के मुकदमे की विवेचना तत्कालीन चौकी इंचार्ज बिचपुरी अनुज चौधरी के पास थी। उन्होंने इसी गैंग द्वारा बोलेरो चोरी की घटना खोल दी। चोरों के पास से चोरी गई बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद दिखाई गई। चोरों के बयान में खोला गया कि बोलेरो हरियाणा में बेच दी थी। पकड़े गए चोरों के खिलाफ चार्जशीट चली गई। गाड़ी खरीदने वालों के नाम विवेचना में खोल दिए गए। उनके मामले में विवेचना प्रचलित रखी गई। गाड़ी मालिक पुलिस की इस कार्रवाई से अचंभित हो गए। बीमा कंपनी वालों ने भी उनसे बोल दिया अब क्लेम भूल जाइए। गाड़ी मालिक ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। गाड़ी मालिक ने कहा था गाड़ी कट गई होगी तो बरामद नहीं हो सकती। गाड़ी काटने वाले पकड़ जाएंगे मगर गाड़ी मालिक को इससे भी कोई लाभ नहीं होगा। बीमा कंपनी से बीमा एक ही सूरत में मिलता जब पुलिस मुकदमे में अंतिम आख्या लगाती तो इसे क्लेम मिलता। यदि पुलिस यह लिखती कि गाड़ी का सुराग नहीं मिला तो क्लेम मिल सकता था। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने विवेचक की प्रारंभिक जांच के आदेश किए हैं। प्रचलित विवेचना नए विवेचक को मिली है।

Previous Post

थैला प्रकरण: छोरी चिल्लावे पैसा-पैसा में शमसाबाद थानाध्यक्ष को एसीपी ने माना दोषी

Next Post

थानाध्यक्ष पिनाहट हटाए गए, इंस्पेक्टर छत्ता को भेजा पिनाहट

Related Posts

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

Next Post
थानाध्यक्ष पिनाहट हटाए गए, इंस्पेक्टर छत्ता को भेजा पिनाहट

थानाध्यक्ष पिनाहट हटाए गए, इंस्पेक्टर छत्ता को भेजा पिनाहट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अछनेरा थाने की कुकथला चौकी की छत गिरी, अंडर ट्रेनिंग दरोगा और दो फरियादी घायल

अछनेरा थाने की कुकथला चौकी की छत गिरी, अंडर ट्रेनिंग दरोगा और दो फरियादी घायल

August 31, 2024
अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को खत्म कराने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे आगरा कॉलेज के प्राचार्य, नहीं मिली राहत

अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को खत्म कराने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे आगरा कॉलेज के प्राचार्य, नहीं मिली राहत

October 3, 2024
मेट्रो: भूमिगत भाग में 60 प्रतिशत टनल निर्माण पूरा, टीबीएम 1 एसएन मेडिकल कॉलेज से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन की दिशा में हुई लॉन्च

मेट्रो: भूमिगत भाग में 60 प्रतिशत टनल निर्माण पूरा, टीबीएम 1 एसएन मेडिकल कॉलेज से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन की दिशा में हुई लॉन्च

August 1, 2024
अवैध कॉलोनी पर एडीए ने की कार्रवाई, 9.50 बीघा में विकसित की जा रही थी कॉलोनी

अवैध कॉलोनी पर एडीए ने की कार्रवाई, 9.50 बीघा में विकसित की जा रही थी कॉलोनी

January 3, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.