• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुष्पांजलि हास्पिटल में बम की सूचना देकर मचाया हड़कंप

पुष्पांजलि हास्पिटल में बम की सूचना देकर मचाया हड़कंप

मानसिक रूप से बीमार अलीगढ़ के युवक ने किया था फोन, पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा

February 12, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। एक युवक ने देर रात पुष्पांजलि हॉस्पिटल में बम होने की सूचना दी। सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मॉक ड्रिल के बहाने पूरा हास्पिटल खंगाला डाला। संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर राहत की सांस ली। जांच में सामने आया कि अलीगढ़ के रहने वाले युवक ने फोन किया था। सोमवार को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया 20 साल पहले उसे एक युवती से प्यार हुआ था। उसका नाम पुष्पांजलि था। जब से प्यार में धोखा मिला था तब से इस नाम से उसे नफरत है। रेलवे स्टेशन के सामने हास्पिटल के नाम का बोर्ड लगा देखकर कॉल कर दिया। अवसाद ग्रस्त होने के कारण युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। 

पुष्पांजलि हास्पिटल के हेल्पलाइन नंबर पर शनिवार रात करीबन 12 बजे एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि हास्पिटल में बम रखा है। कुछ ही देर में फटने वाला है। यह सुनकर हास्पिटल प्रबंधन के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हास्पिटल में 100 से अधिक मरीज, 200 से अधिक तीमारदार 100 से अधिक कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। सूचना पर गोपनीय तरीके से सर्च आपरेशन चलाया गया। मॉक ड्रिल के बहाने 6 घंटे तक बम निरोधक दस्ते ने छानबीन की मगर वहां कुछ नहीं मिला। इस पर सभी ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि हास्पिटल में जांच के बाद कॉल करने वाले का पता लगाया गया। नंबर अलीगढ़ के युवक का निकला। पुलिस ने सोमवार को उसे हिरासत में ले लिया। वह अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पर संविदा पर सफाई का कार्य करता है। शादीशुदा है। दो बच्चे भी हैं। पिता की मौत हो गई है। मां भी साथ रहती हैं। पूछताछ में पता चला कि वर्ष 2004 में एक नर्सिंग कॉलेज में सफाई कार्य करता था। कालेज में पुष्पांजलि नाम की एक छात्रा थी। वह छात्रा को पसंद करने लगा। एक दिन प्यार का इजहार किया। छात्रा ने उसे खरीखोटी सुनाई। शिकायत कर पिटवा भी दिया। इससे वो मन ही मन उससे नफरत करने लगा। रेलवे स्टेशन के सामने जब अस्पताल पर उसका नाम देखा तो उसने बम की फर्जी सूचना दी दी।

Previous Post

1.87 करोड़ व्यय का दरोगा नहीं दे पाया कोई हिसाब, एंटी करप्शन इंस्पेक्टर ने कमला नगर थाने में लिखाया मुकदमा

Next Post

एंथेला अपार्टमेंट के फ्लैट में आविप्रा कर्मचारी की पत्नी मृत मिलीं

Related Posts

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

September 24, 2026

आगरा। सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण...

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

September 24, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित...

Next Post
एंथेला अपार्टमेंट के फ्लैट में आविप्रा कर्मचारी की पत्नी मृत मिलीं

एंथेला अपार्टमेंट के फ्लैट में आविप्रा कर्मचारी की पत्नी मृत मिलीं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

न्यू आगरा पुलिस ने पकड़े पांच शातिर चोर, नौ चोरियां कबूली

न्यू आगरा पुलिस ने पकड़े पांच शातिर चोर, नौ चोरियां कबूली

August 12, 2023
धूमधाम से मना सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल का वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मना सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल का वार्षिकोत्सव

December 22, 2024
एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच  हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार

August 2, 2026
सदर में मनचलों ने युवतियों की एक्टिवा में टक्कर मारकर गिराया उसके बाद पकड़ी उनकी चोटी

सदर में मनचलों ने युवतियों की एक्टिवा में टक्कर मारकर गिराया उसके बाद पकड़ी उनकी चोटी

July 30, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम
  • बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.