• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भारत महिला वर्ल्ड कप से बाहर, साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट से हराया

भारत महिला वर्ल्ड कप से बाहर, साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट से हराया

March 27, 2022
in National, News, Sports, World

क्राइस्टचर्च। साउथ अफ्रीका ने महिला वर्ल्ड कप के 28वें मैच में भारत को तीन विकेट से हरा दिया है। साउथ अफ्रीका के सामने 275 रन का टारगेट था, जिसे उन्होंने सात विकेट खोकर हासिल कर लिया है। लौरा वोल्वार्ड्ट (80) टॉप स्कोरर रहीं। भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर और राजेश्वरी गायकवाड ने 2-2 विकेट चटकाए। इसी के साथ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के पहुंचने का सपना टूट गया।

भारत के बाहर होने के साथ ही सेमीफाइनल की टीमें तय हो गईं हैं। आस्ट्रेलिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। वहीं, साउथ अफ्रीका इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। अफ्रीका की ओर से लौरा वोल्वार्ड्ट ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 79 गेंद पर 80 रन बनाए। आखिरी के ओवरों में मिग्नाॉन डु प्रीज के बल्ले से 63 गेंद पर 52 रन निकला और उनकी इसी पारी की बदौलत अफ्रीका को जीत मिली।
साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन चाहिए थे। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने आखिरी ओवर डाला। पांचवीं गेंद पर टीम इंडिया को विकेट भी मिला, ऐसे में जीत की उम्मीद बढ़ गई थी, लेकिन दीप्ति शर्मा की वो बॉल नो-बॉल निकली, ऐसे में विकेट भी नहीं मिला और एक रन एक्स्ट्रा भी चला गया और साथ ही फ्री-हिट भी मिली। भारतीय महिला टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने 46 गेंद में 53 रनों की पारी खेली। वहीं, स्मृति मंधाना का बल्ला भी अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने खूब बोला और सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। कप्तान मिताली राज भी आज फॉर्म में दिखीं और उनके बल्ले से 84 गेंद में 68 रन निकले। टीम इंडिया की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर 57 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुईं। साउथ अफ्रीका की तरफ से मसाबाटा क्लास और इस्माइल ने दो-दो विकेट लिए।
टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरूआत दिलाई। मंधाना के बल्ले से 71 रन निकले। वो कवर के ऊपर से बड़ा शॉट खेलना चाहती थी, लेकिन वो कैच थमा बैठीं। शेफाली के आउट होने के बाद मंधाना ने मिताली के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी संभाली। उनके बल्ले से 4 चौका और एक छक्का निकला।

Previous Post

जयशंकर के मालदीव-श्रीलंका दौरे से चीन को झटके पर झटका

Next Post

मायावती ने भतीजे आकाश को नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया, सभी इकाइयां भंग,

Related Posts

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए पांच पदों पर 17 उम्मीदवार, अध्यक्ष पद पर होगा रोचक मुकाबला

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए पांच पदों पर 17 उम्मीदवार, अध्यक्ष पद पर होगा रोचक मुकाबला

June 27, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव को आज नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है। पांच पदों पर...

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

June 20, 2026

आगरा। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के होटल क्लार्क शीराज़ में हुए आयकर पर सेमिनार में मुख्य अतिथि अभिनेता व...

राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर अखिलेश यादव बोले यह सनातन धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है

राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर अखिलेश यादव बोले यह सनातन धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है

June 14, 2026

आगरा। विजन इंडिया के लिए आगरा आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन आगरा में, आज पहुंचे रामजीलाल सुमन के यहां

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन आगरा में, आज पहुंचे रामजीलाल सुमन के यहां

June 13, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज और कल दो दिन आगरा में रहेंगे। आज...

Next Post
मायावती ने भतीजे आकाश को नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया, सभी इकाइयां भंग,

मायावती ने भतीजे आकाश को नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया, सभी इकाइयां भंग,

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दीक्षांत समारोह में मेधावियों पर बरसा सोना

दीक्षांत समारोह में मेधावियों पर बरसा सोना

March 30, 2022
उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में एसडीएम अभय सिंह को मिला स्वर्ण पदक

उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में एसडीएम अभय सिंह को मिला स्वर्ण पदक

July 15, 2024
पिनाहट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला रिटायर्ड शिक्षक का शव

पिनाहट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला रिटायर्ड शिक्षक का शव

May 16, 2025
विधायक के करीबी को पुलिसकर्मियों से अभद्रता करना पड़ा भारी

विधायक के करीबी को पुलिसकर्मियों से अभद्रता करना पड़ा भारी

July 16, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार
  • कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • नौकरानी ने मां बहन के साथ मिलकर की थी कारोबारी के यहां चोरी, पुलिस ने किया खुलासा
  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.