• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यूपी बोर्ड का पेपर लीक, आगरा समेत 24 जिलों में निरस्त की गई इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रेल को

यूपी बोर्ड का पेपर लीक, आगरा समेत 24 जिलों में निरस्त की गई इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रेल को

March 30, 2022
in Education, National, News, Politics

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है। आज दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। इससे पहले ही पेपर लीक होने की वजह से प्रदेश के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई है। इनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली शामिल हैं।

बाद में जारी आदेश के अनुसार अब निरस्त परीक्षा 13 अप्रेल को सुबह की पाली में प्रात: 8 बजे से 11.15 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों की सहायता के लिए हैल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति विनय कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि बलिया जिले में 30 मार्च 2022 यानी कि बुधवार को दूसरी पाली की इंटरमीडिए परीक्षा के अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया। बलिया में सीरीज 316-ईडी और 316-ईआई के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं। ऐसे में प्रदेश के 24 जिलों में बुधवार को होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द करने का निर्देश दिया गया है। बाकी जिलों में पहले की तरह ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पेपर लीक होने के बाद समाजवादी पार्टी ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा है। सपा ने ट्वीट करके कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक। पिछली घटनाओं से योगी सरकार ने कोई सीख नहीं ली। बलिया में परीक्षा से पहले ही 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक होना सरकारी व्यवस्था में फैले व्यापक भ्रष्टाचार की देन है।’ आगे कहा कि छात्रों के भविष्य से कब तक इसी तरह होता रहेगा खिलवाड़? सीएम जवाब दें।
बीती 24 मार्च से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई थी। योगी सरकार ने नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए हर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किए थे। परीक्षा शुरू होने के बाद कई जिलों से नकल की छिटपुट खबरें आई थीं। बुधवार को ही देवरिया जिले में ग्राम प्रधान के घर यूपी बोर्ड की परीक्षा की कॉपियां लिखे जाने का मामला सामने आया था। यह भी खबर थी कि बलिया में बोर्ड का प्रश्नपत्र 500-500 रुपये में बिक रहा है। इसके बाद ही बुधवार को पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है।

Previous Post

पेट्रोल ने लगाया शतक, डीजल सैकडे के करीब

Next Post

इमरान खान के दो और मंत्रियों का इस्तीफा, प्रधानमंत्री इमरान भी जल्द छोड़ सकते हैं कुर्सी

Related Posts

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

Next Post
इमरान खान के दो और मंत्रियों का इस्तीफा, प्रधानमंत्री इमरान भी जल्द छोड़ सकते हैं कुर्सी

इमरान खान के दो और मंत्रियों का इस्तीफा, प्रधानमंत्री इमरान भी जल्द छोड़ सकते हैं कुर्सी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात जवानों की मौत, कई घायल

लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात जवानों की मौत, कई घायल

May 27, 2022
उटंगन नदी में लापता 6 लोगों में से एक युवक का शव और मिला

उटंगन नदी में लापता 6 लोगों में से एक युवक का शव और मिला

October 6, 2025
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कमिश्नर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, एसीपी अरीब अहमद सहित कई पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कमिश्नर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, एसीपी अरीब अहमद सहित कई पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

August 14, 2024
कल मुख्यमंत्री आ रहे मेट्रो के टनल निर्माण कार्य का शुभारंभ करने

कल मुख्यमंत्री आ रहे मेट्रो के टनल निर्माण कार्य का शुभारंभ करने

February 4, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.