• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इमरान खान के दो और मंत्रियों का इस्तीफा, प्रधानमंत्री इमरान भी जल्द छोड़ सकते हैं कुर्सी

इमरान खान के दो और मंत्रियों का इस्तीफा, प्रधानमंत्री इमरान भी जल्द छोड़ सकते हैं कुर्सी

March 30, 2022
in News, World

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव से ठीक पहले प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि इमरान के मंत्री फरोघ नसीम और अमीनूउल हक ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। ये दोनों ही मंत्री मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट- पाकिस्तान के सदस्य थे, जो इमरान खान सरकार से समर्थन को वापस लेने का ऐलान कर चुकी है। इस बीच इमरान खान के बारे में अटकलें तेज हो गई हैं कि वह जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं।

एमक्यूएम-पी के इन मंत्रियों ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री इमरान खान को भेज दिया है। ऐसी चर्चा थी कि नसीम इमरान खान का पक्ष लेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं और उन्हें पार्टी के फैसले को मानते हुए इस्तीफा देना पड़ा। दरअसल, इमरान खान के तमाम दावों और पैतरों के बाद भी उनके विरोधियों के खेमे में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इमरान खान की सरकार की मुख्य गठबंधन सहयोगी पार्टी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट- पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) ने भी अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्षियों का साथ देने की घोषणा करके इमरान की विदाई तय कर दी है।
शमा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल एसेंबली में एमक्यूएम-पी के सात सदस्य हैं और वह सत्तारुढ़ इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ की मुख्य गठबंधन सहयोगी है। एमक्यूएम के विपक्षी खेमे में चले जाने से इमरान की कुर्सी छीननी तय हो गयी है। विपक्षियों का दावा था कि एमक्यूएम-पी के समर्थन के बिना भी 169 सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में हैं। इमरान खान की सरकार के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर 172 सदस्यों की मंजूरी चाहिये और अब एमक्यूएम-पी के विपक्षी खेमे में जाने से इमरान का बहुमत का आंकड़ा डगमगा गया है। एमक्यूएम-पी की समन्वयक समिति की बैठक बुधवार को उसके कराची स्थित मुख्यालय पर होनी है। एमक्यूएम-पी के समर्थन से उत्साहित पीपीपी के बिलावल भुट्टो जरदारी ने सब्जवारी के बयान को ट्वीट किया है। उन्होंने देश को बधाई दी है। एमक्यूएम-पी के नेता खालिद मकबूल, आमिर खान और वसीम अख्तर ने पार्लियामेंट लॉज में बुधवार की आधी रात संयुक्त विपक्ष के नेता आसिफ अली जरदारी, बिलावल भुट्टो जरदारी और शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस अवसर पर अन्य तीन पार्टियों के नेता भी मौजूद थे।

Previous Post

यूपी बोर्ड का पेपर लीक, आगरा समेत 24 जिलों में निरस्त की गई इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रेल को

Next Post

श्रीलंका में कैसे भारत ने चीन का कर दिया गेमओवर, उधर म्यांमार पर अमेरिका की एक न सुनी

Related Posts

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

October 4, 2026

आगरा।  फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 12 अक्टूबर को...

Next Post
श्रीलंका में कैसे भारत ने चीन का कर दिया गेमओवर, उधर म्यांमार पर अमेरिका की एक न सुनी

श्रीलंका में कैसे भारत ने चीन का कर दिया गेमओवर, उधर म्यांमार पर अमेरिका की एक न सुनी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दरोगा के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में बढ़ी भ्रष्टाचार की धारा

दरोगा के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में बढ़ी भ्रष्टाचार की धारा

November 18, 2022
एत्माद्दौला में 20 साल बाद दर्ज हुआ एसिड अटैक का मुकदमा

एत्माद्दौला में 20 साल बाद दर्ज हुआ एसिड अटैक का मुकदमा

January 8, 2023
पेटा इंडिया ने पुलिस के साथ 170 से अधिक कांटेदार घोड़ों की लगामों को जब्त किया

पेटा इंडिया ने पुलिस के साथ 170 से अधिक कांटेदार घोड़ों की लगामों को जब्त किया

January 15, 2025
पांच महीने पहले प्रेमिका की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाया था, गिरफ्तार

पांच महीने पहले प्रेमिका की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाया था, गिरफ्तार

July 15, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.