आगरा। शाहगंज में एक पति अपनी पत्नी से इतना परेशान हो गया कि उसने अपनी कनपटी पर गोली मार कर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली है।
काशीराम कॉलोनी में रवि धाकड़ अपने परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने अपनी कनपटी पर गोली मार ली जिस समय उन्होंने गोली मारी उस समय घर में बच्चे ही थे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तमंचा बरामद किया। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उसने लिखा कि वह अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। पत्नी तलाक देना चाहती है। इस बात को लेकर वह तनाव में चल रहा है।











