• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एसएसपी ने किया इशारा रिश्वत लेना बंद कर दें पुलिसकर्मी, नहीं तो खैर नहीं

एसएसपी ने किया इशारा रिश्वत लेना बंद कर दें पुलिसकर्मी, नहीं तो खैर नहीं

नवागत एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पत्रकार वार्ता कर बताईं अपनी प्राथमिकताएं

June 29, 2022
in Agra, Crime, News

आगरा। जो पुलिसकर्मी फरियादियों से पासपोर्ट वेरिफकेशन या अन्य किसी चीज के नाम पर पैसा लेते हैं तो वह पैसे लेना तत्काल बंद कर दें। कार्रवाई से पहले यह इशारा नवागत एसएसपी ने किया है। 

मंगलवार को नवागत एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चार्ज ले लिया है। नवागत एसएसपी के चार्ज लेते ही पुलिस कर्मियों के बीच खलबली मची हुई है। इसके पीछे कारण यह है कि सभी पुलिसकर्मी इस बात को अच्छे तरीके से जानते हैं कि एसएसपी को भ्रष्टाचार पसंद नहीं है। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर एसएसपी पुलिस कर्मियों को जेल भेजने में एक सेकंड भी नहीं लगाते हैं। 

चार्ज लेने के बाद आज उन्होंने पत्रकार वार्ता कर अपनी प्राथमिकताएं बताई। एसएसपी ने कहा कि वह पूर्व में आगरा में एएसपी रहे हैं। अभी भी उन्हें कई मोहल्लों के नाम याद हैं। उदाहरण के रूप में उन्होंने काजीपाड़ा का नाम बताया। एसएसपी ने कहा कि विवेचनाओं की पेंडेंसी बहुत है।  एडिशनल एसपी और सीओ थाने का ओआर करें, जिससे विवेचना जल्दी निस्तारित हो जाएं। जिन पुलिसकर्मियों को एक ही थाने में तीन साल हो गए हैं उनका तबादला करने की बात भी उन्होंने कही। एसएसपी ने कहा कि जनता से जुड़ी हुई चीजों में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  दबाव में चीजें ना हों, चीजें सही हों। यह प्रयास सभी पुलिसकर्मियों को करने होंगे। थानों में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरा को सही कराने की बात भी उन्होंने कही। अवैध खनन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें पुलिस का कोई रोल नहीं है। खनन विभाग कार्रवाई के लिए जिम्मेदार है। 

एसएसपी ने कहा कि पासपोर्ट वेरीफिकेशन या जनता से जुड़ी हुई किसी भी चीज में पुलिसकर्मियों ने पैसा लिया तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।  ट्रैफिक को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व एसएसपी अमित पाठक ने जो प्रयास किए थे। वह भी ट्रैफिक सुधार में उसी तरीके के प्रयास करेंगे।

Previous Post

शास्त्रीपुरम में 3 मंजिला मकान में लगी आग

Next Post

उदयपुर में हुई हत्या को लेकर हिंदूवादी संगठनों में उबाल

Related Posts

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

Next Post
उदयपुर में हुई हत्या को लेकर हिंदूवादी संगठनों में उबाल

उदयपुर में हुई हत्या को लेकर हिंदूवादी संगठनों में उबाल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा पुलिस ने बरामद किए 24 लाख रुपए के चोरी हुए मोबाइल

आगरा पुलिस ने बरामद किए 24 लाख रुपए के चोरी हुए मोबाइल

January 30, 2024
आढ़त में हुई लाखों रुपये की चोरी का सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा

आढ़त में हुई लाखों रुपये की चोरी का सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा

August 15, 2026
सत्संगियों ने दी प्रशासन को चुनौती, फिर से लगाया गेट

सत्संगियों ने दी प्रशासन को चुनौती, फिर से लगाया गेट

September 23, 2023

पुलिस ने पकड़े तीन शातिर वाहन चोर

December 13, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.