आगरा। लोहामंडी-बोदला मार्ग पर पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने जाम लगा दिया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को आश्वासन देने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि क्षेत्र में सप्ताह भर से क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है। लोगों ने कई बार इस बात की शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज दोपहर में लोगों ने जाम लगा दिया है। महिलाओं ने सड़क को रस्सी डालकर बंद कर दिया है। पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने में लगे हुए हैं।











