• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गिरफ्तार करने की जल्दबाजी क्यों करती हैं जांच एजेंसियां, क्या सभी आरोपियों को जेल में डालना चाहती है- सुप्रीम कोर्ट

गिरफ्तार करने की जल्दबाजी क्यों करती हैं जांच एजेंसियां, क्या सभी आरोपियों को जेल में डालना चाहती है- सुप्रीम कोर्ट

April 10, 2022
in Business, Crime, Economy, National, News

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए जांच एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया। सर्वोच्च अदालत ने सख्त टिप्पणी की। कोर्ट एक फाइनेंशियल फ्रॉड मामले की सुनवाई कर रहा था। इस कथित धोखाधड़ी मामले में अदालत ने आरोपी को अग्रिम जमानत दे दी थी। इस मामले की जांच कर रही एजेंसी ने एक याचिका दायर कर अदालत से अनुरोध किया कि आरोपी की अग्रिम जमानत रद्द कर दी जाए। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें (जांच एजेंसियों को) सोचना बंद कर देना चाहिए कि जांच के दौरान सभी आरोपियों को जेल भेजा जाए।

न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश की पीठ जमानत मामले की सुनवाई कर रही थी। इस पीठ ने पहले भी जांच में आरोपी के सहयोग के बावजूद एजेंसियों के नियमित तरीके से गिरफ्तारी करने पर चिंता व्यक्त की थी। उस वक्त भी अदालत ने टिप्पणी की थी कि इस सोच को बदलने की जरूरत है कि सभी को सलाखों के पीछे डाल दिया जाए। पीठ ने सुनवाई की शुरुआत में पूछा कि क्या आप सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे चाहते हैं? यह सोचना बंद करो कि हर कोई सलाखों के पीछे होना चाहिए। किसी को जमानत दे दी गई है और जमानत देते समय कड़ी शर्तें लगाई गई हैं। आप उन पर तलवारें क्यों लटकाए रखना चाहते हैं? आक्षेपित निर्णय (इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा पारित) कैसे गलत है? पीठ के मूड को भांपते हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने कहा कि वो अदालत द्वारा उठाई गई चिंता पर एसएफआईओ से निर्देश मांगेंगे। संजय जैन ने कोर्ट से एक सप्ताह का समय मांगा। हालांकि पीठ ने समय देने से इनकार कर दिया और आरोपी विश्वनाथ गुप्ता को औपचारिक नोटिस जारी किए बिना एसएफआईओ की याचिका खारिज कर दी।
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने फरवरी 2018 में एसएफआईओ को रोटोमैक ग्रुप आफ कंपनीज की 11 कंपनियों के मामलों की जांच का आदेश दिया था। मई 2020 में एमसीए ने जांच रिपोर्ट जमा करने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए एसएफआईओ को मंजूरी जारी की। जारी की गई मंजूरी वीएनजी समूह की 21 कंपनियों के साथ-साथ विश्वनाथ गुप्ता के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए भी थी, जिन्होंने बाद में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने उन्हें पिछले साल अगस्त में अग्रिम जमानत दे दी थी। शीर्ष अदालत ने कई आदेशों में व्यक्तिगत स्वतंत्रता को संवैधानिक जनादेश के एक महत्वपूर्ण पहलू के रूप में माना। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई आरोपी जांच में सहयोग कर रहा हो तो ये जरुरी नहीं है कि आप उसको जेल भेज दें। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि यह मानने का कोई कारण नहीं है कि वो फरार हो जाएगा या जांच को प्रभावित करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने पहले कहा था कि यह चिंता का विषय है कि ट्रायल कोर्ट जमानत को प्रोत्साहित करने के विभिन्न निर्देशों के बावजूद आरोपी को जमानत देने में अनिच्छा दिखा रहे थे और कहा कि ट्रायल कोर्ट की मानसिकता को बदलने की जरूरत है।

Previous Post

पहले अपना घर संभाल लें राहुल गांधी- मायावती

Next Post

शाहबाज शरीफ़ होंगे पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री, संयुक्त विपक्ष ने औपचारिक रूप से चुना अपना नेता

Related Posts

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

यूपी के नए स्थायी DGP बने राजीव कृष्ण, आगरा में एडीजी जोन और एसएसपी दोनों ही पद पर रहे

यूपी के नए स्थायी DGP बने राजीव कृष्ण, आगरा में एडीजी जोन और एसएसपी दोनों ही पद पर रहे

May 31, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश को लंबे इंतजार के बाद अपना पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मिल गया है। वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी...

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

May 29, 2026

आगरा। आगरा में फर्जी जीएसटी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। लोहामंडी थाना पुलिस,...

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

May 29, 2026

आगरा। शादी की वीडियो देखने के लिए पत्नी ने पति से पेन ड्राइव मांगी। पेन ड्राइव में शादी की वीडियो...

Next Post
शाहबाज शरीफ़ होंगे पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री, संयुक्त विपक्ष ने औपचारिक रूप से चुना अपना नेता

शाहबाज शरीफ़ होंगे पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री, संयुक्त विपक्ष ने औपचारिक रूप से चुना अपना नेता

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बरहन में बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई, सभी सुरक्षित

बरहन में बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई, सभी सुरक्षित

November 9, 2023
पूर्व विधायक के यहां एसजीएसटी का छापा

पूर्व विधायक के यहां एसजीएसटी का छापा

June 18, 2023
आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की तालाबंदी

आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की तालाबंदी

March 10, 2025
मंटोला में घनी आबादी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से फैली दहशत

मंटोला में घनी आबादी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से फैली दहशत

April 27, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.