• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
प्रेमिका ने शादी करने से मना कर दिया था इसलिए मारी थी उसे गोली

प्रेमिका ने शादी करने से मना कर दिया था इसलिए मारी थी उसे गोली

एत्माद्दौला गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी सहित तीन पकड़े

April 12, 2022
in Crime, News

आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी थी। पुलिस प्रेमी की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस ने प्रेमी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि प्रेमिका के शादी करने से मना करने पर प्रेमी ने उसे गोली मारी थी।

विदित हो कि एक अप्रैल को फतेहाबाद के रहने वाले देव गुर्जर ने यमुनापार के गणेश नर्सरी के पास की रहने वाली एक युवती को पेट में गोली मार दी थी। घटना के बाद आरोपी भीड़ के बीच में से तमंचा लेकर मौके से भाग गया था। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घायल युवती को एसएन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। घटना के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया था। कुछ दिन पूर्व थाना एत्माद्दौला पुलिस ने आरोपी के दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार लगी हुई थी। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि टेडी बगिया से रामबाग की ओर मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ आने वाला है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और देव गुर्जर उसके साथी रघु ठाकुर निवासी राजपुर चुंगी और सूरज बघेल निवासी मलपुरा को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में देव गुर्जर ने बताया कि वह युवती से प्यार करता था, उससे शादी करना चाहता था।  युवती ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उसने बदले की नियत से युवती के घर जाकर उसे गोली मार दी। तीनों आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर सत्यदेव शर्मा, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, एसआई राजकुमार कुशवाहा, कांस्टेबल विपिन कुमार, लोकेश कुमार, मानवेंद्र उपाध्याय, राहुल, वसीम आदि शामिल रहे।

Previous Post

नालंदा में सीएम नीतीश के कार्यक्रम में फूटा बम, बिहार के मुख्यमंत्री सुरक्षित

Next Post

सिकंदरा से गायब छात्रा के बरामद नहीं होने से तनाव के हालात

Related Posts

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

September 17, 2026

आगरा। अछनेरा थाने में लगातार चोरियां होने पर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए...

Next Post
सिकंदरा से गायब छात्रा के बरामद नहीं होने से तनाव के हालात

सिकंदरा से गायब छात्रा के बरामद नहीं होने से तनाव के हालात

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मलपुरा में दरवाजे के बाहर चाचा-भतीजे को डंपर ने रौंदा

मलपुरा में दरवाजे के बाहर चाचा-भतीजे को डंपर ने रौंदा

July 16, 2024
बहन की धारदार हथियार से हत्या कर शव को बोरे में रखकर कूड़े के ढेर में फेंका

बहन की धारदार हथियार से हत्या कर शव को बोरे में रखकर कूड़े के ढेर में फेंका

March 3, 2025
मुख्यमंत्री से इंस्पेक्टर हरीपर्वत को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र मिला

मुख्यमंत्री से इंस्पेक्टर हरीपर्वत को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र मिला

January 27, 2026
गंदगी फैलाने वाले शराब के ठेके नगर निगम के रडार पर

गंदगी फैलाने वाले शराब के ठेके नगर निगम के रडार पर

August 20, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.