• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दिल्ली-नोएडा से गुजरात तक फैल रहा कोरोना, बीमारी से फिर डरने लगे हैं लोग

इस महीने हर जगह कोरोना बढ़ा, लोगों में दहशत

April 14, 2022
in Health, National, News

नई दिल्ली। राजधानी और उससे सटे उत्तर प्रदेश व हरियाणा के शहरों में कोरोना फिर बढ़ रहा है। दिल्ली से पिछले 24 घंटों में 299 केस आए जो 40 दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। यहां पॉजिटिविटी रेट ढाई प्रतिशत के पास है। पड़ोस के गुड़गांव में तो संक्रमण की दर नौ फीसदी के पार चली गई है। गुड़गांव में 43 दिन बाद बुधवार को 24 घंटे में 146 नए संक्रमितों की पहचान हुई। नोएडा में चार दिन में 30 से अधिक बच्चे संक्रमित हुए हैं जबकि गाजियाबाद के दो और स्कूलों में भी कोरोना केस मिले हैं। दिल्ली में जहां पिछले 24 घंटों में 48 प्रतिशत केस बढ़े हैं, यूपी में इसी दौरान कोरोना के नए केसों की संख्या दोगुनी हो गई है। बुधवार को मुंबई से 73 नए मामले सामने आए। यह आंकड़ा 17 मार्च के बाद एक दिन का सर्वाधिक है। वहां टोटल केस 10,58,567 हो चुके हैं। इस बढ़ते केस की वजह से आम लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं और वे दहशत में हैं। हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि अभी चिंता की बात नहीं है।

दिल्ली के कई डॉक्टर्स ने बताया कि उनके यहां पिछले दिनों ओपीडी में कोविड से जुड़े मरीज बढ़े हैं। इंद्रप्रस्थ अपोलो में सीनियर कंसल्टेंट (इंटरनल मेडिसिन) डॉ सुरनजीत चटर्जी ने कहा कि मैंने पिछले हफ्ते 7-10 मामले देखे हैं। इनमें से केवल एक को ही हॉस्पिटलाइजेशन की जरूरत पड़ी, वह भी क्योंकि मरीज को दूसरी गंभीर बीमारी थी। मैक्स पटपड़गंज के डॉ मुकेश मेहरा ने भी कहा कि केसेज जरूर बढ़े हैं मगर हॉस्पिटलाइजेशंस नहीं। पूरे देश में 31 मार्च को महामारी एक्ट को निष्प्रभावी कर दिया गया था। जिसके बाद कोविड प्रोटोकॉल संबंधी सभी पाबंदियां खत्म हो गईं। मास्क लगाने को लेकर किसी तरह की सख्ती नहीं बरती जा रही है, केवल लोगों से मास्क का प्रयोग करने के लिए अपील की जा रही है। सख्ती खत्म होने के चलते लोगों ने भी कोविड से बचाव के सभी नियमों की अनदेखी करनी शुरू कर दी है। स्कूलों में भी बच्चे और टीचर्स तक बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। बाजारों में दुकानदारों के चेहरों से मास्क पूरी तरह से नदारद हैं।

Previous Post

बीएसएफ जवान की पत्नी और बेटी ने अपने घर में लूट होने से बचाई

Next Post

कुलगाम में राजपूत ड्राइवर की हत्या के बाद दहशत का माहौल, हिंदुओं को घाटी छोड़ने की धमकी, 11 दिनों में 6 बार बनाया निशाना

Related Posts

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

आगरा में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा, 58 लाइसेंस रद्द, 14 थोक दवा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा, 58 लाइसेंस रद्द, 14 थोक दवा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

July 11, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एफएसडीए ने आगरा में नकली दवाओं, री-लेबलिंग और सरकारी आपूर्ति की दवाओं के अवैध कारोबार...

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए पांच पदों पर 17 उम्मीदवार, अध्यक्ष पद पर होगा रोचक मुकाबला

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए पांच पदों पर 17 उम्मीदवार, अध्यक्ष पद पर होगा रोचक मुकाबला

June 27, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव को आज नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है। पांच पदों पर...

पार्षद ने अपना जन्मदिन नाले के अंदर खड़े होकर केक काटकर मनाया

पार्षद ने अपना जन्मदिन नाले के अंदर खड़े होकर केक काटकर मनाया

June 25, 2026

आगरा। लंगड़े की चौकी क्षेत्र के भाजपा पार्षद किशन नायक ने अपना जन्मदिन नाले के अंदर खड़े होकर केक काटकर...

Next Post
कुलगाम में राजपूत ड्राइवर की हत्या के बाद दहशत का माहौल, हिंदुओं को घाटी छोड़ने की धमकी, 11 दिनों में 6 बार बनाया निशाना

कुलगाम में राजपूत ड्राइवर की हत्या के बाद दहशत का माहौल, हिंदुओं को घाटी छोड़ने की धमकी, 11 दिनों में 6 बार बनाया निशाना

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मलपुरा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

मलपुरा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

April 26, 2022
पुलिस ने गरीब कैंसर मरीज का जीता दिल, अपनी तरफ से दिया नई मोटरसाइकिल का बिल

पुलिस ने गरीब कैंसर मरीज का जीता दिल, अपनी तरफ से दिया नई मोटरसाइकिल का बिल

August 11, 2023
बरहन में चलती हुई इको गाड़ी में लगी आग, बाहर निकलकर भागे लोग

बरहन में चलती हुई इको गाड़ी में लगी आग, बाहर निकलकर भागे लोग

May 17, 2023

ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, एक युवती की मौत

December 2, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
  • अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.