आगरा। देर रात शमसाबाद और फतेहाबाद थाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों थानों की पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा है। दो के पैर में गोली लगी है।
शमशाबाद में पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग में डौकी की ओर से सर्विस रोड से फिरोजाबाद रोड की तरफ एक हीरो डिलक्स बाइक से तीन मोटरसाइकिल सवार आते दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी तरफ टॉर्च मारकर रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें चौकी प्रभारी शरद त्यागी बाल-बाल बच गए। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने के कारण सर्विस रोड से धौर्रा की ओर जाने वाली सड़क पर गिर गया। दूसरे को दौड़कर पुलिस ने पकड़ लिया। इनका तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया।घायल बदमाश ने अपना नाम राहुल पुत्र पोहप सिंह निवासी शंकर द्वारी थाना शमशाबाद आगरा बताया। वह जिला बदर अपराधी है। पकड़े गए दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम बंटी उर्फ गोले पुत्र रामवीर निवासी थाप महाद्वारी थाना इरादतनगर, तीसरे भागे हुए साथी का नाम मनीष पुत्र पिल्लो निवासी सैया पुरा महराज थाना सैया बताया घायल बदमाश के ऊपर एक दर्जन से ऊपर मुकदमे हैं।
उधर, फतेहाबाद थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर थी। फतेहाबाद की तरफ से एक पल्सर बाईक पर तीन नई उम्र के युवक आते दिखाई दिये। बदमाशो के द्वारा थानाध्यक्ष शमसाबाद के ऊपर फायर कर दिया गया और आगे की ओर भागने लगे। शमसाबाद बिजली घर के पास बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के बायें पैर मे गोली लग गई। दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गये। घायल बदमाश ने अपना नाम टोनी उर्फ कुर्बान पुत्र उस्मान निवासी मगटई थाना जगदीशपुरा बताया। भागे हुये साथी का नाम अर्जुन पुत्र वासुदेव निवासी नैनाना जाट, धीरज पुत्र रामअवतार निवासी नयाबांस बताया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों ही शातिर बदमाश हैं।












